बरेली 24/7 न्यूज

बरेली बवाल का एक साल: 2006 में ही मिली थी ‘भविष्य में जलने’ की चेतावनी 19 साल पुरानी पुलिस रिपोर्ट में सांप्रदायिक तनाव की आशंका, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल बरेली। 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुए बवाल को आज एक साल पूरा हो गया। घटना के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा खान जेल में हैं और प्रशासन कानून-व्

बरेली बवाल का एक साल: 2006 में ही मिली थी ‘भविष्य में जलने’ की चेतावनी 19 साल पुरानी पुलिस रिपोर्ट में सांप्रदायिक तनाव की आशंका, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल बरेली। 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुए बवाल को आज एक साल पूरा हो गया। घटना के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा खान जेल में हैं और प्रशासन कानून-व्यवस्था सामान्य होने का दावा कर रहा है। लेकिन इस पूरे मामले के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पिछले साल हुआ बवाल अचानक हुआ था, या इसकी आशंका पुलिस-प्रशासन को करीब दो दशक पहले ही हो गई थी? 13 अक्तूबर 2006 की अति-गोपनीय पुलिस रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल अमर उजाला के पास मौजूद 13 अक्तूबर 2006 के अति-गोपनीय दस्तावेज, पत्र संख्या एसटी-सीआर 12/06, के मुताबिक पुलिस को उस समय ही भविष्य में बरेली में गंभीर सांप्रदायिक स्थिति पैदा होने की आशंका जताई गई थी। रिपोर्ट में तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने संबंधित गतिविधियों पर नियंत्रण की जरूरत बताई थी। इसके बावजूद करीब 19 वर्षों तक इस रिपोर्ट पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का सवाल अब चर्चा में है। 2006 में बयान के बाद तैयार हुई थी जांच रिपोर्ट जुलाई 2006 में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान की ओर से दिए गए एक बयान को लेकर शिकायत हुई थी। बयान में इंसाफ मिलने तक बम न रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने को देशद्रोह न मानने की बात कही गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की थी। तत्कालीन एसपी सिटी ने जताई थी गंभीर आशंका तत्कालीन एसपी सिटी राम बहादुर की जांच रिपोर्ट में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए मौलाना तौकीर रजा खान और डॉ. नफीस को लेकर गंभीर टिप्पणियां दर्ज की गई थीं। रिपोर्ट में आशंका जताई गई थी कि यदि संगठन पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो भविष्य में बरेली को गंभीर सांप्रदायिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। करीब दो दशक पुरानी इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि जब पुलिस को पहले ही संभावित खतरे की जानकारी थी, तो उस समय प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए। एक साल बाद भी जारी है कानूनी कार्रवाई वर्ष 2025 में हुए बवाल के मामले में मौलाना तौकीर रजा खान और डॉ. नफीस समेत कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के अनुसार, वर्ष 2025 के बवाल के पीछे बड़ी साजिश की आशंका थी, जिसे पुलिस ने समय रहते पहचानकर कार्रवाई की। पुलिस अब पुराने दस्तावेजों और फाइलों को भी कानूनी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर न्यायालय के सामने रखने की तैयारी कर रही है। 19 साल पुरानी चेतावनी ने फिर उठाए सवाल बरेली बवाल की पहली बरसी पर सामने आई 2006 की पुलिस रिपोर्ट ने पुलिस-प्रशासन की उस समय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर पुलिस वर्तमान मामले में सख्त कार्रवाई का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर करीब 19 साल पुरानी रिपोर्ट यह सवाल छोड़ गई है कि यदि उस समय दर्ज आशंकाओं पर गंभीरता से कार्रवाई की गई होती, तो क्या वर्ष 2025 की घटना को टाला जा सकता था? इसका अंतिम जवाब जांच और न्यायिक प्रक्रिया से ही सामने आएगा।

यह भी पढ़ें

बारिश, आंधी और जलभराव के बीच भी डटे रहे बिजली कर्मचारी फतेहगंज पूर्वी, बरेली में 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे कर्मचारी, जनता को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश फतेहगंज पूर्वी, बरेली। कोरोना महामारी हो, भीषण बारिश हो, आंधी-तूफान हो, बाढ़ की स्थिति हो या फिर किसी तरह की आपदा—बिजली विभाग क
15 घं.

बरेली: Instagram पर हुआ प्यार, फिर प्रेम विवाह… 22 वर्षीय भावना ने फंदा लगाकर दी जान चार महीने के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता भावना गोस्वामी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली
16 घं.

Bareilly News: दिनभर बूंदाबांदी<bha>;</bha> शाम से रात तक झमाझम, आज के लिए रेड अलर्ट  बरेली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार को दिनभर बूंदाबांदी हुई। शाम को मूसलाधार बारिश हुई। रुक-रुककर सिलसिला रात तक जारी रहा। 40 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने का अ
17 घं.