बरेली 24/7 न्यूज

डॉक्टर दंपति की शादी में तीसरी एंट्री, पति ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी का सीनियर से अफेयर, जाने दिलचस्प किस्सा । महिला डॉक्टर और उसका बेटा व अन्य लोग। बरेली। प्रेमनगर के पॉश इलाके की एक महिला डॉक्टर ने अपने रेडियोलॉजिस्ट पति के फ्लैट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसके पति ने

डॉक्टर दंपति की शादी में तीसरी एंट्री, पति ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी का सीनियर से अफेयर, जाने दिलचस्प किस्सा ।

महिला डॉक्टर और उसका बेटा व अन्य लोग। बरेली। प्रेमनगर के पॉश इलाके की एक महिला डॉक्टर ने अपने रेडियोलॉजिस्ट पति के फ्लैट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसके पति ने पहली पत्नी के रहते हुए गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है और वह अपनी नई पत्नी के साथ पॉश इलाके के एक फ्लैट में ऐश कर रहा है।

मामले की भनक लगते ही महिला डॉक्टर अपने भाइयों और बीमार बेटे को लेकर पति के ठिकाने पर धावा बोल दिया। फ्लैट के बाहर घंटों चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल यह पूरा मामला थाने से होते हुए एसएसपी तक पहुंच गया है। पीड़ित महिला डॉक्टर ने एसएसपी से की शिकायत में कहा कि साल 2010 में दोनों की शादी हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन लालची ससुराल वालों की भूख इससे भी शांत नहीं हुई। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ही कम दहेज का ताना देकर महिला डॉक्टर को प्रताड़ित करने लगे।

बीमार मासूम को बेसहारा छोड़ा, इलाज का खर्च देने से भी इंकार महिला डॉक्टर के मुताबिक, साल 2017 में उनका एक बेटा हुआ, जो जन्म से ही बेहद गंभीर और असाध्य बीमारियों से जूझ रहा है। आरोप है कि डॉक्टर पति का दिल इस बीमार मासूम को देखकर भी नहीं पसीजा। उसने न तो बेटे के इलाज में कोई मदद की और न ही उसकी देखभाल की। महिला डॉक्टर अकेले ही अपने दम पर विशेष आवश्यकता वाले इस मासूम की परवरिश कर रही है और उसके महंगे इलाज का पूरा खर्च खुद उठा रही है। शराब के नशे में गला दबाने की कोशिश पीड़ित महिला डॉक्टर ने बताया कि पिछले साल उसके पति ने शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इतना ही नहीं, आरोपी पति ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया था और जबरन तलाक के कागजात पर साइन कराने का दबाव बनाया था। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी पति अचानक घर से गायब हो गया। पति की इन हरकतों से परेशान होकर पीड़ित महिला ने पहले ही अदालत में घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा रखा है।

बिहार की लड़की से रचाई दूसरी शादी कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब महिला डॉक्टर को पता चला कि उसका गायब पति बरेली के ही एक फ्लैट में किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है। लेडी डॉक्टर का आरोप है कि उसके पति ने कानूनी तौर पर बिना तलाक लिए बिहार की एक युवती से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचा ली है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी की दूसरी पत्नी इस वक्त गर्भवती है। इसी पुख्ता जानकारी के बाद जब पीड़ित डॉक्टर अपने भाइयों के साथ पति के फ्लैट पर पहुंची, तो वहां हड़कंप मच गया। दूसरी शादी की जांच कराओ, मुझे और मेरे बेटे को बचाओ महिला डॉक्टर ने एसएसपी अनुराग आर्य से न्याय की गुहार लगाई है। पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और गैर-कानूनी तरीके से दूसरी शादी करने के मामले की गहनता से जांच कर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। इसके साथ ही महिला ने खुद की और अपने बीमार बेटे की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। प्रेमनगर पुलिस का कहना है कि महिला डॉक्टर की तरफ से शिकायत मिल चुकी है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और सबूत सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपी पति और उसके परिवार के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रेडियोलॉजिस्ट पति ने आरोपों को बताया निराधार उधर रेडियोलॉजिस्ट पति ने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और तथ्यों से परे बताया है। उनका कहना है कि वैवाहिक विवाद लंबे समय से चल रहा है और मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अपने एक सीनियर डॉक्टर के साथ मलेशिया घूमने गई थीं। उनका आरोप है कि पत्नी ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते उनके खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। उन्होंने दूसरी शादी के आरोपों पर भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पूरे मामले की सच्चाई जांच के दौरान सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव
4 दिन

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*।            *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा
5 दिन

ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए नंदी महाराज, गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कराया उपचार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचोमी अड्डा पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक अज्ञात वाहन ने नंदी महाराज के चारों पैरों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों पैरों से खून बहने लगा और नंद
6 दिन