फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एवं विद्युत उपयोग की जांच की। कार्रवाई के दौरान करीब आठ उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138-बी के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान में विद्युत उपखंड अधिकारी फतेहगंज पूर्वी संजीव कुमार गुप्ता, अवर अभियंता सूरज सिंह तोमर, टीजी-2 अशोक कुमार गुप्ता, विनय पांडेय सहित संविदा कर्मी मनोज पाल, राकेश कुमार, शिवकुमार, नरेंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे। विभागीय टीम द्वारा की गई कार्रवाई में सुबोध पुत्र पोशाकी निवासी सराय खान, नसीम पुत्र मोहम्मद शफी, कासिम पुत्र मीर हसन निवासी मुगलान पूर्वी, शांति पत्नी अजय निवासी नई कॉलोनी बिलपुर, प्रदीप मिश्रा पुत्र रामधुन निवासी मुगलान, जय देवी पत्नी महेंद्र निवासी नई कॉलोनी तथा अनीशा पत्नी नाथू बख्श निवासी मोहल्ला उत्तमगंज समेत अन्य उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 138-बी के तहत कार्रवाई की गई। विद्युत विभाग की टीम ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में विद्युत चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से विद्युत कनेक्शन एवं बिल संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए नंदी महाराज, गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कराया उपचार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचोमी अड्डा पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक अज्ञात वाहन ने नंदी महाराज के चारों पैरों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों पैरों से खून बहने लगा और नंद

