मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, नगर पंचायत में भी मनाया जन्मदिन फतेहगंज पूर्वी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, नगर पंचायत में अध्यक्ष संजय पाठक के नेतृत्व में हुआ आयोजन फतेहगंज पूर्वी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन

मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, नगर पंचायत में भी मनाया जन्मदिन
फतेहगंज पूर्वी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, नगर पंचायत में अध्यक्ष संजय पाठक के नेतृत्व में हुआ आयोजन
फतेहगंज पूर्वी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को फतेहगंज पूर्वी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सेवा कार्य में सहभागिता की।
रक्तदान करने वालों में युवा मोर्चा के राजू उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष मनदीप मिश्रा, मंडल महामंत्री हसदेव शर्मा, नवीन शर्मा, राजेश गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को सेवा और समाजहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया।
वहीं फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में डॉक्टर यशपाल सिंह, महेश राठौर, प्रमोद राठौड़, सुधीर सिंह समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

