ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए नंदी महाराज, गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कराया उपचार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचोमी अड्डा पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक अज्ञात वाहन ने नंदी महाराज के चारों पैरों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों पैरों से खून बहने लगा और नंद

ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए नंदी महाराज, गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कराया उपचार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचोमी अड्डा पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक अज्ञात वाहन ने नंदी महाराज के चारों पैरों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों पैरों से खून बहने लगा और नंदी महाराज दर्द से तड़पते रहे। सूचना मिलते ही गौ रक्षक विकास ठाकुर, तहसील फरीदपुर ने तत्काल मौके पर डॉक्टर को भेजकर नंदी महाराज के चारों पैरों में पट्टी बंधवाई और दर्द का इंजेक्शन लगवाया। इसके बाद नंदी महाराज को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया। विकास ठाकुर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल नंदी महाराज को उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था की। इसके लिए बरेली-इटावा क्षेत्र के सुखदेवपुर से वाहन मंगवाया गया, जिसके माध्यम से नंदी महाराज को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना की जानकारी फरीदपुर कोतवाली के एसएचओ अमित पांडेय को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और गौसेवा से जुड़े भाइयों ने भी सहयोग किया। सभी के सामूहिक प्रयास से घायल नंदी महाराज को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया और आगे के उपचार के लिए ले जाया गया।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

