बरेली: Instagram पर हुआ प्यार, फिर प्रेम विवाह… 22 वर्षीय भावना ने फंदा लगाकर दी जान चार महीने के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता भावना गोस्वामी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

बरेली: Instagram पर हुआ प्यार, फिर प्रेम विवाह… 22 वर्षीय भावना ने फंदा लगाकर दी जान चार महीने के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता भावना गोस्वामी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भावना चार महीने के मासूम बेटे की मां थी। उसकी मौत के बाद बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया। जानकारी के अनुसार, सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली भावना की करीब दो वर्ष पहले Instagram के माध्यम से हाफिजगंज थाना क्षेत्र के बंजरिया निवासी अभिषेक सक्सेना से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों का रिश्ता प्रेम में बदल गया। बताया जा रहा है कि अलग-अलग जाति के होने के कारण दोनों परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। इसके बाद दोनों घर से चले गए और प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों बरेली में किराये के मकान में रहने लगे। इस दौरान दोनों के एक चार महीने के बेटे का जन्म हुआ। परिवार में बच्चे के आने के बाद खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुई भावना की मौत से परिजन और आसपास के लोग स्तब्ध हैं। बताया गया कि शुक्रवार देर शाम मकान मालकिन बाहर से वापस लौटीं। कमरे के अंदर कुछ संदिग्ध नजर आने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो भावना फंदे से लटकी हुई थी। सूचना तत्काल इज्जतनगर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, भावना ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। भावना की मौत के बाद चार महीने के मासूम बच्चे को लेकर परिवार में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें

बारिश, आंधी और जलभराव के बीच भी डटे रहे बिजली कर्मचारी फतेहगंज पूर्वी, बरेली में 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे कर्मचारी, जनता को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश फतेहगंज पूर्वी, बरेली। कोरोना महामारी हो, भीषण बारिश हो, आंधी-तूफान हो, बाढ़ की स्थिति हो या फिर किसी तरह की आपदा—बिजली विभाग क

बरेली बवाल का एक साल: 2006 में ही मिली थी ‘भविष्य में जलने’ की चेतावनी 19 साल पुरानी पुलिस रिपोर्ट में सांप्रदायिक तनाव की आशंका, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल बरेली। 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुए बवाल को आज एक साल पूरा हो गया। घटना के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा खान जेल में हैं और प्रशासन कानून-व्

