बरेली 24/7 न्यूज

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, बरेली में धर्म बदलकर रचाई शादी : सोनम खातून बनीं देवी, संजीव संग लिए सात फेरे बरेली। बिहार के बेगूसराय की रहने वाली सोनम खातून ने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक रीति-रिवाज से हिंदू धर्म अपना लिया। धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने अपना नाम सोनम देवी रख लिया और भोजीपुरा

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, बरेली में धर्म बदलकर रचाई शादी : सोनम खातून बनीं देवी, संजीव संग लिए सात फेरे

बरेली। बिहार के बेगूसराय की रहने वाली सोनम खातून ने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक रीति-रिवाज से हिंदू धर्म अपना लिया। धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने अपना नाम सोनम देवी रख लिया और भोजीपुरा के रहने वाले अपने प्रेमी संजीव के साथ शादी कर ली। दोनों की प्रेम कहानी इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी। शादी के बाद दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है।

पांच साल से हिंदू धर्म में आस्था का दावा सोनम ने बताया कि वह बेगूसराय जिले के पचवीर की रहने वाली हैं। उनका कहना है कि पिछले करीब पांच वर्षों से उनकी हिंदू धर्म में आस्था है। वह राधा-कृष्ण को अपना आराध्य मानती रही हैं। सोनम ने बताया कि उनके पिता अकबर वेल्डिंग का काम करते हैं और मां का नाम शहनाज खातून है। परिवार में छह बहनें और एक भाई है। वह भाई-बहनों में तीसरे नंबर की हैं।

गुजरात में आमने-सामने थे कमरे सोनम के मुताबिक, गुजरात में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बुझिया शुमाली गांव निवासी संजीव से हुई थी। दोनों अलग-अलग कारखानों में काम करते थे, लेकिन उनके कमरे आमने-सामने थे। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता गहरा होता चला गया।

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार का इजहार सोनम ने बताया कि बाद में संजीव से उनकी बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए भी होने लगी। इसी दौरान संजीव ने सबसे पहले उनसे अपने प्यार का इजहार किया। सोनम ने भी अपनी सहमति जताई। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां आखिरकार शादी के फैसले तक पहुंच गईं।

आश्रम में बदला धर्म, फिर संजीव से शादी बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने सोनम को वैदिक रीति-रिवाज से हिंदू धर्म की दीक्षा दिलाई। इसके बाद सोनम ने अपना नाम सोनम देवी रख लिया। फिर उन्होंने संजीव के साथ विवाह कर लिया।

बोलीं- अपनी मर्जी से लिया फैसला सोनम ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है और संजीव से शादी करके वह खुश हैं। उन्होंने किसी दबाव से धर्म परिवर्तन या शादी से इनकार किया। वहीं संजीव ने भी सोनम का जिंदगीभर साथ निभाने का भरोसा दिलाया। दोनों ने अब साथ रहकर नई जिंदगी शुरू करने की बात कही है

यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव
4 दिन

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*।            *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा
5 दिन

ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए नंदी महाराज, गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कराया उपचार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचोमी अड्डा पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक अज्ञात वाहन ने नंदी महाराज के चारों पैरों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों पैरों से खून बहने लगा और नंद
6 दिन