चुड़ैल बनकर न भटके आत्मा…’, 17 साल की भतीजी की हत्या, चाचा ने पैरों में ठोंक दीं 6 कीलें बरेली में छात्रा लता की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चाचा जयप्रकाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने परिवार की आन और लोकलाज के नाम पर भतीजी की गला कसकर हत्या की थी. Bareilly News: बरेली जिले क

चुड़ैल बनकर न भटके आत्मा…’, 17 साल की भतीजी की हत्या, चाचा ने पैरों में ठोंक दीं 6 कीलें बरेली में छात्रा लता की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चाचा जयप्रकाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने परिवार की आन और लोकलाज के नाम पर भतीजी की गला कसकर हत्या की थी.
रिपोर्ट विकास ठाकुर/ कैमरामैन प्रियांश गंगवार
Bareilly News: बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गौटिया गांव में 17 वर्षीय हाईस्कूल छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चाचा जयप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लोकलाज और परिवार की आन के नाम पर अपनी नाबालिग भतीजी की गला कसकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया गया. इतना ही नहीं, अंधविश्वास में आरोपी ने छात्रा के दोनों पैरों में लोहे की तीन-तीन कीलें भी ठोंक दीं. उसका कहना था कि ऐसा इसलिए किया, ताकि उसकी आत्मा चुड़ैल बनकर भटक न सके.मामले का खुलासा पांच दिन बाद हुआ. छात्रा के दादा नत्थूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे उनका छोटा बेटा जयप्रकाश, बड़े बेटे प्रेमपाल की 17 वर्षीय बेटी लता को लेकर मिर्च के खेत में काम करने गया था. शाम को जयप्रकाश तो घर लौट आया, लेकिन लता वापस नहीं आई. परिवार के लोगों ने जब उसके बारे में पूछा तो जयप्रकाश ने बताया कि लता का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग था और वह उसी के साथ चली गई है.
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

