चौबारी में करणी सेना ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली के चौबारी (महेशपुर ठाकुरन) में करणी सेना की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर कौशल सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा में ब

बरेली चौबारी में करणी सेना ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली के चौबारी (महेशपुर ठाकुरन) में करणी सेना की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर कौशल सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। करणी सेना के पदाधिकारियों ने सभी लोगों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर ठाकुर राकेश चौहान, अरुण सिंह गुर्जरी, जगत पाल सिंह, अजय राज सिंह, महेश कटेरिया, विक्रांत सिंह, विशाल चौहान, अशोक चौहान पार्षद, डॉ. रामू जी, मंडल अध्यक्ष दीपक तोमर, युवा शक्ति मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, ओमेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष फरीदपुर ओशांक चौहान, विधानसभा अध्यक्ष आंवला राधा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मातृशक्ति सुधा शर्मा और उनकी टीम उपस्थित रही। इनके अतिरिक्त अंकित चौहान, धीरेन्द्र सिंह, अरुण सिंह, कृष्णा सिंह, आदित्य प्रताप सिंह और रंजीत गोस्वामी सहित अन्य करणी सैनिक भी मौजूद थे। करणी सेना के पदाधिकारियों ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रहित में ...
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

