जाल में फंसाकर युवक से वसूले दो लाख, रेप केस की धमकी देकर मांग रही थी और रुपये, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार बरेली। रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से दो लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी युवती नहीं रुकी और उससे और रुपये मांगने लगी। पैसे देने से इनकार किया तो जेल भिजवाने की धमकी दी। इस माम

जाल में फंसाकर युवक से वसूले दो लाख, रेप केस की धमकी देकर मांग रही थी और रुपये, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
बरेली। रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से दो लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी युवती नहीं रुकी और उससे और रुपये मांगने लगी। पैसे देने से इनकार किया तो जेल भिजवाने की धमकी दी। इस मामले में प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी अमृत कौर को सैटेलाइट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले भी रंगदारी और धमकी का मुकदमा दर्ज है।
अभिषेक ने 24 जुलाई को प्रेमनगर थाने में शिकायत की थी। उसने पुलिस को बताया कि गांधीपुरम हार्टमैन रोड निवासी 24 वर्षीय अमृत कौर ने उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि डर दिखाकर उससे दो लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी वह और रुपये मांगती रही।
रुपये नहीं दिए तो जेल भिजवाने की धमकी अभिषेक का आरोप है कि अतिरिक्त रुपये देने से इनकार करने पर अमृत कौर ने झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने, जेल भिजवाने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। प्रेमनगर पुलिस ने अमृत कौर के खिलाफ रंगदारी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अमृत कौर की तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह करीब 11:10 बजे पुलिस ने उसे सैटेलाइट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसे न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से बोली- लालच में आकर किया पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अमृत कौर ने बताया कि उसने लालच में आकर जीविका चलाने के लिए ऐसा किया था और उससे गलती हो गई। पुलिस के मुताबिक अमृत कौर के खिलाफ प्रेमनगर थाने में पहले भी रंगदारी और धमकी से जुड़ा मुकदमा दर्ज है। वर्ष 2025 में उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 351(2) और 352 में केस दर्ज किया गया था। नए मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 308(2), 308(3), 308(7) और 352(2) के तहत कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

