जश्ने ईद-मीलादुन्नबी पर फैजाने मुफ़्ती-ए-आजम एजुकेशन सोसाइटी ने जुलूस कमेटी का किया इस्तकबाल। फरीदपुर /तहसील भुता रिपोर्टर इश्तियाक। फरीदपुर, बरेली। जश्ने ईद-मीलादुन्नबी के मुबारक मौके पर फरीदपुर, बरेली में फैजाने मुफ़्ती-ए-आजम एजुकेशन सोसाइटी की ओर से मुख्य कार्यालय पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयो

जश्ने ईद-मीलादुन्नबी पर फैजाने मुफ़्ती-ए-आजम एजुकेशन सोसाइटी ने जुलूस कमेटी का किया इस्तकबाल।
फरीदपुर /तहसील भुता रिपोर्टर इश्तियाक।
फरीदपुर, बरेली। जश्ने ईद-मीलादुन्नबी के मुबारक मौके पर फरीदपुर, बरेली में फैजाने मुफ़्ती-ए-आजम एजुकेशन सोसाइटी की ओर से मुख्य कार्यालय पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल जुलूस कमेटी के सदस्यों का बैज लगाकर और गुलदस्ते भेंट कर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। नबी-ए-करीम ﷺ की आमद की खुशी में जुलूस में शामिल आशिकाने रसूल पर फूलों की पंखुड़ियों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया। फरीदपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक सौहार्द, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देखने को मिला। सोसाइटी के जिम्मेदारों ने कहा कि ईद-मीलादुन्नबी का मुबारक पर्व हमें आपसी भाईचारे, मोहब्बत और अमन-चैन का पैगाम देता है। इस मौके पर खिदमत-ए-खल्क और जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल करना हमारे लिए फख्र की बात है। कार्यक्रम में शोएब रज़ा, डॉ. सैफ, नदीम रज़ा, आलिम रज़ा, नुरशीद हुसैन, तौहीद रज़ा, यासीन खां, जुनैद रज़ा, फिरोज़ रज़ा और मो. सईद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्थान: फरीदपुर, जनपद बरेली
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

