तालाब में मिला मानसिक रूप से कमजोर युवक का शव, दो दिन से था लापता फतेहगंज पूर्वी, बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर कुंदन में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास स्थित तालाब में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-

तालाब में मिला मानसिक रूप से कमजोर युवक का शव, दो दिन से था लापता फतेहगंज पूर्वी, बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर कुंदन में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास स्थित तालाब में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान राजकुमार पाल ने सोमवार 14 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 1 बजे पुलिस को सूचना दी कि गांव निवासी भोले शंकर (33 वर्ष), पुत्र श्रीपाल, निवासी ग्राम भगवानपुर कुंदन का शव गांव के पास तालाब में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी मिली कि भोले शंकर मानसिक रूप से कमजोर था और 12 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे से घर से लापता था। परिजनों द्वारा इस संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं दी गई थी। बताया गया कि करीब दो वर्ष पहले भी भोले शंकर घर से चला गया था और लगभग 8-10 दिन बाद वापस लौट आया था। पुलिस के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पानी में पड़े रहने के कारण शव फूल गया था और शरीर की त्वचा भी गलने लगी थी। प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान दिखाई नहीं दिए। स्थानीय पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस, बरेली भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

