दो माह से खराब पासबुक प्रिंट मशीन, डाकघर के उपभोक्ता परेशान फतेहगंज पूर्वी, बरेली। नगर के डाकघर में पिछले करीब दो माह से पासबुक प्रिंट करने वाली मशीन खराब पड़ी है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पासबुक में लेनदेन की एंट्री न होने से लोगों को अपने खातों का विवरण जानने में

दो माह से खराब पासबुक प्रिंट मशीन, डाकघर के उपभोक्ता परेशान फतेहगंज पूर्वी, बरेली। नगर के डाकघर में पिछले करीब दो माह से पासबुक प्रिंट करने वाली मशीन खराब पड़ी है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पासबुक में लेनदेन की एंट्री न होने से लोगों को अपने खातों का विवरण जानने में दिक्कत हो रही है। बताया जा रहा है कि डाकघर में जमा और निकासी के बाद पासबुक पर प्रिंट नहीं हो पा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार डाकघर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी डाक विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मशीन ठीक नहीं कराई गई है। उपभोक्ताओं ने विभाग से जल्द से जल्द पासबुक प्रिंट मशीन को ठीक कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
संपादक रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार कामराज मिश्रा
यह भी पढ़ें

बारिश, आंधी और जलभराव के बीच भी डटे रहे बिजली कर्मचारी फतेहगंज पूर्वी, बरेली में 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे कर्मचारी, जनता को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश फतेहगंज पूर्वी, बरेली। कोरोना महामारी हो, भीषण बारिश हो, आंधी-तूफान हो, बाढ़ की स्थिति हो या फिर किसी तरह की आपदा—बिजली विभाग क

बरेली: Instagram पर हुआ प्यार, फिर प्रेम विवाह… 22 वर्षीय भावना ने फंदा लगाकर दी जान चार महीने के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता भावना गोस्वामी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

