फतेहगंज पूर्वी की वहगुल नदी में युवक ने लगाई छलांग, शव की तलाश जारी मोटरसाइकिल से हुई युवक की पहचान, गोताखोर नदी में कर रहे तलाश; मौके पर पहुंची पुलिस रिपोर्ट/न्यूज़ संपादक कामराज मिश्रा के साथ ब्यूरो चीफ विकास ठाकुर, बरेली फतेहगंज पूर्वी/बरेली। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में शनिवार को वहगुल नदी मे

फतेहगंज पूर्वी की वहगुल नदी में युवक ने लगाई छलांग, शव की तलाश जारी मोटरसाइकिल से हुई युवक की पहचान, गोताखोर नदी में कर रहे तलाश; मौके पर पहुंची पुलिस रिपोर्ट/न्यूज़ संपादक कामराज मिश्रा के साथ ब्यूरो चीफ विकास ठाकुर, बरेली फतेहगंज पूर्वी/बरेली। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में शनिवार को वहगुल नदी में एक युवक के छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कराई गई। बताया जा रहा है कि नदी में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान राजेश पुत्र राम औतार पंडित, उम्र करीब 57 वर्ष, निवासी हतसा, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। मौके पर मिली हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UP25DP9031 के आधार पर युवक की पहचान की गई। गोताखोरों से नदी में तलाश जारी युवक के नदी में छलांग लगाने के बाद से उसका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। फतेहगंज पूर्वी पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से वहगुल नदी में युवक की तलाश कराई जा रही है। नदी के आसपास बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जमा हो गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई है। युवक ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस और गोताखोर युवक के शव की तलाश में जुटे हुए हैं। शव बरामद होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें

बारिश, आंधी और जलभराव के बीच भी डटे रहे बिजली कर्मचारी फतेहगंज पूर्वी, बरेली में 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे कर्मचारी, जनता को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश फतेहगंज पूर्वी, बरेली। कोरोना महामारी हो, भीषण बारिश हो, आंधी-तूफान हो, बाढ़ की स्थिति हो या फिर किसी तरह की आपदा—बिजली विभाग क

बरेली: Instagram पर हुआ प्यार, फिर प्रेम विवाह… 22 वर्षीय भावना ने फंदा लगाकर दी जान चार महीने के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता भावना गोस्वामी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

