फतेहगंज पूर्वी में धूमधाम से निकली भगवान गणेश की शोभायात्रा रिपोर्ट न्यूज़ संपादक कामराज मिश्रा के साथ ब्यूरो के विकास ठाकुर मटकी फोड़ कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र, विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोग परेशान फतेहगंज पूर्वी। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को नगर में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्र

फतेहगंज पूर्वी में धूमधाम से निकली भगवान गणेश की शोभायात्रा
रिपोर्ट न्यूज़ संपादक कामराज मिश्रा के साथ ब्यूरो के विकास ठाकुर
मटकी फोड़ कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र, विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोग परेशान फतेहगंज पूर्वी। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को नगर में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम ने भी श्रद्धालुओं और नगरवासियों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के लालता देवी मंदिर में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। पंडित उमेश शर्मा ने पूजा संपन्न कराई। इस दौरान भगवान गणेश को 1008 लड्डुओं का भोग लगाया गया। इसके बाद भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान गणेश की झांकी के साथ भगवान शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण तथा भगवान राम-सीता की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। फरीदपुर की ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह मटकी फोड़ने के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। वहीं, शोभायात्रा के दौरान पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बंद रहने से नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए भी दिक्कत हुई और उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल नजर आए। नगरवासियों ने विद्युत आपूर्ति बाधित रहने को लेकर परेशानी जताई। शोभायात्रा के आयोजन में संजीव शर्मा, प्रमोद चक्रवर्ती, पवन राज मिश्रा, अरुण मिश्रा, निशांत मिश्रा, लवी अग्रवाल, चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, संजीत मिश्रा, कृष्ण कुमार पाठक, डॉ. बी.के. मिश्रा और अनुराग शर्मा का विशेष योगदान रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण सिंह पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

