फतेहगंज पूर्वी,- शनिवार को वीआरसी केन्द्र फरीदपुर पर नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल भारती द्वारा फरीदपुर ब्लॉक का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया । स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अ

फतेहगंज पूर्वी,- शनिवार को वीआरसी केन्द्र फरीदपुर पर नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल भारती द्वारा फरीदपुर ब्लॉक का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया । स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कामरान खान, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री मनोज मिश्रा, तहसील अध्यक्ष राहुल सिंह, शिवम अग्रवाल, अवनेश शंखधार ,विवेक शर्मा, अरुण तोमर, हिरदेश तोमर, प्रवीण कुमार, क्षितिज चौहान, भूप सिंह, अरुण गौतम, आदि लोग थे । स्वागत समारोह के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने अध्यापकों की समस्याओं के बारे में भी खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं ।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

