फतेहगंज पश्चिमी: सावन के पहले दिन 300 कांवड़ियों का जत्था महाकाल के लिए रवाना, भव्य स्वागत के बाद दी गई विदाई फतेहगंज पश्चिमी। सावन माह के प्रथम दिन फतेहगंज पश्चिमी और सीबीगंज क्षेत्र से करीब 300 कांवड़ियों का संयुक्त जत्था भगवान महाकाल के जलाभिषेक के लिए उज्जैन रवाना हुआ। सिटी रेलवे स्टेशन पर भाजपा

फतेहगंज पश्चिमी: सावन के पहले दिन 300 कांवड़ियों का जत्था महाकाल के लिए रवाना, भव्य स्वागत के बाद दी गई विदाई फतेहगंज पश्चिमी। सावन माह के प्रथम दिन फतेहगंज पश्चिमी और सीबीगंज क्षेत्र से करीब 300 कांवड़ियों का संयुक्त जत्था भगवान महाकाल के जलाभिषेक के लिए उज्जैन रवाना हुआ। सिटी रेलवे स्टेशन पर भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पुन्न लाल लोधी ने कांवड़ियों का अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया। महंत शुभम अग्रवाल एवं महंत हरीश गुप्ता ने बताया कि पिछले 18 वर्षों से यह जत्था मध्य प्रदेश के नर्मदा घाट से पवित्र जल भरकर लगभग 160 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में जलाभिषेक करता आ रहा है। इस वर्ष यह धार्मिक यात्रा अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। महंत हरीश गुप्ता, शुभम अग्रवाल और मुकेश भारद्वाज के नेतृत्व में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे जत्था फतेहगंज पश्चिमी से रवाना हुआ। सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में 'बोल बम' और 'जय महाकाल' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों का जत्था 31 जुलाई को नर्मदा घाट से जल भरेगा और चार दिन की कठिन पैदल यात्रा के बाद 6 अगस्त को उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता आशीष अग्रवाल, मनोज भदौरिया, प्रशांत अग्रवाल, सर्वेश गुप्ता, अमन गुप्ता, राम गुप्ता, दीनानाथ सुमन, मयंक अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, विजय भारद्वाज, लक्की, प्रशांत सक्सेना, सचिन रस्तोगी, सुरेंद्र पोरवाल, सुचित अग्रवाल, गौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

