फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार। बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार।
बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 14 जून को राज्य कर अधिकारी शेषनाथ रावत की शिकायत पर धोखाधड़ी और कूटरचित प्रपत्र तैयार कर जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या 323/2026 दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सुभाष गुप्ता निवासी जीएन सिटी, मठ लक्ष्मीपुर, इज्जतनगर और उसके पुत्र प्रशान्त गुप्ता के नाम प्रकाश में आए।11 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वजीरगंज रोड के पास घेराबंदी कर 55 वर्षीय सुभाष गुप्ता को दोपहर 12:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अरविन्द के नाम से फर्जी फर्म तैयार करने तथा बिना वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के फर्जी बिलों से आईटीसी पास ऑन कर अनुचित लाभ लेने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की, जबकि प्रशान्त गुप्ता की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि

