AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।
फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी पत्नी की सोशल मीडिया प्रोफाइल से फोटो लेकर उसके साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार किए। आरोप है कि इसके बाद इन सामग्री को सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसे परेशान और ब्लैकमेल किया जा रहा था।
पीड़ित के मुताबिक, 10 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी ने फोन कर उसकी पत्नी से बात कराने के लिए कहा। बात नहीं कराने पर कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी की हरकतों से उसे सामाजिक बदनामी का डर है और वह मानसिक रूप से परेशान है।
मामले में पुलिस ने 11 सितंबर को एफआईआर दर्ज की। रिपोर्ट में एक आरोपी का नाम दर्ज है। पुलिस ने मामले की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार को सौंपी है।
पुलिस के अनुसार मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार। बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह

