सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप
घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार
सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने और पैरों से पायल निकालकर फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिसके चलते परिवार में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम पिसावा निवासी मेनिका पत्नी स्वर्गीय श्री प्रकाश सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती 8 अगस्त की आधी रात गांव के ही शिबू सिंह पुत्र मनोहर सिंह, योगेश सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह, भूरे सिंह पुत्र कुंदे सिंह तथा भूपेंद्र सिंह पुत्र रामेंद्र सिंह कथित रूप से उसके घर में घुस आए। पीड़िता के मुताबिक, घर में घुसते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। मेनिका का कहना है कि मारपीट और गला दबाए जाने के दौरान वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसके पैरों से पायल निकालकर मौके से फरार हो गए। धमकियों से सहमा परिवार पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपियों की ओर से उसे और उसके परिजनों को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। कथित तौर पर आरोपियों द्वारा यह भी कहा जाता है कि “पुलिस उनका कुछ नहीं कर पाएगी।” इन धमकियों के चलते पीड़िता का परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत है। मेनिका ने बताया कि घटना के बाद से उसकी तबीयत भी लगातार खराब चल रही है। उनका आरोप है कि गंभीर घटना की शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पीड़िता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर पलायन की चेतावनी पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि यदि आरोपियों के खिलाफ समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो परिवार के सामने गांव छोड़कर पलायन करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। मामले में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल गंभीर आरोपों से जुड़े इस मामले में पिसावा पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उसे न्याय के साथ-साथ सुरक्षा भी चाहिए, ताकि वह भयमुक्त होकर अपने गांव में रह सके।
यह भी पढ़ें

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार। बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह

