फरीदपुर में घायल नंदी महाराज की उपचार के बाद मौत, गौसेवकों ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार फरीदपुर। फरीदपुर कस्बे के बीसलपुर रोड पर एक नंदी महाराज के सिर में कीड़ा पड़ने और गंभीर रूप से घायल होने की सूचना गौसेवक गौरव के माध्यम से टीम को मिली। सूचना मिलते ही गौसेवकों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर डॉक

फरीदपुर में घायल नंदी महाराज की उपचार के बाद मौत, गौसेवकों ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार फरीदपुर। फरीदपुर कस्बे के बीसलपुर रोड पर एक नंदी महाराज के सिर में कीड़ा पड़ने और गंभीर रूप से घायल होने की सूचना गौसेवक गौरव के माध्यम से टीम को मिली। सूचना मिलते ही गौसेवकों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को बुलाया और नंदी महाराज का उपचार कराया। उपचार के बाद कुछ समय तक नंदी महाराज की स्थिति पर नजर रखी गई, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने अंतिम सांस ले ली। इसके बाद गौसेवकों ने तत्काल फरीदपुर नगर पालिका से जेसीबी मंगवाकर नंदी महाराज के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। गौसेवकों ने फूल और नमक डालकर विधि-विधान के साथ नंदी महाराज का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान टीम के गौसेवक भाई गौरव, रवि सहित अन्य गौसेवक मौजूद रहे। गौसेवकों के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। टीम ने कहा कि बेसहारा और घायल गौवंश की सेवा करना उनका कर्तव्य है और जरूरत पड़ने पर वे आगे भी इसी तरह सेवा कार्य करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें

बारिश, आंधी और जलभराव के बीच भी डटे रहे बिजली कर्मचारी फतेहगंज पूर्वी, बरेली में 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे कर्मचारी, जनता को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश फतेहगंज पूर्वी, बरेली। कोरोना महामारी हो, भीषण बारिश हो, आंधी-तूफान हो, बाढ़ की स्थिति हो या फिर किसी तरह की आपदा—बिजली विभाग क

बरेली: Instagram पर हुआ प्यार, फिर प्रेम विवाह… 22 वर्षीय भावना ने फंदा लगाकर दी जान चार महीने के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता भावना गोस्वामी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

