फरीदपुर में ढाबा संचालक अरविंदर सिंह उर्फ चिंटू का निधन, शोक की लहर फरीदपुर। फरीदपुर स्थित गुरुद्वारे के पास ढाबा संचालित करने वाले अरविंदर सिंह उर्फ चिंटू ढाबे वाले का हृदयाघात के चलते अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। जैसे ही अरविंदर सिंह के न

फरीदपुर में ढाबा संचालक अरविंदर सिंह उर्फ चिंटू का निधन, शोक की लहर फरीदपुर। फरीदपुर स्थित गुरुद्वारे के पास ढाबा संचालित करने वाले अरविंदर सिंह उर्फ चिंटू ढाबे वाले का हृदयाघात के चलते अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। जैसे ही अरविंदर सिंह के निधन की खबर परिजनों और परिचितों के माध्यम से क्षेत्र में पहुंची, फरीदपुर में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिचित उनके आवास पर पहुंचने लगे और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अरविंदर सिंह के अचानक निधन से परिवार और क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है। स्थानीय लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
रिपोर्ट खालिद अंसारी यूपी हेड
यह भी पढ़ें

बारिश, आंधी और जलभराव के बीच भी डटे रहे बिजली कर्मचारी फतेहगंज पूर्वी, बरेली में 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे कर्मचारी, जनता को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश फतेहगंज पूर्वी, बरेली। कोरोना महामारी हो, भीषण बारिश हो, आंधी-तूफान हो, बाढ़ की स्थिति हो या फिर किसी तरह की आपदा—बिजली विभाग क

बरेली: Instagram पर हुआ प्यार, फिर प्रेम विवाह… 22 वर्षीय भावना ने फंदा लगाकर दी जान चार महीने के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता भावना गोस्वामी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

