फरीदपुर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस फरीदपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मुफ़्ती ए आज़म एजुकेशन सोसाइटी के हेड ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से ध्वजारोहण (फ्लैग होस्टिंग) किया गया और

फरीदपुर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस फरीदपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मुफ़्ती ए आज़म एजुकेशन सोसाइटी के हेड ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से ध्वजारोहण (फ्लैग होस्टिंग) किया गया और देश के अमर शहीदों को याद किया गया। सोसाइटी के प्रमुख कमर गनी ने ध्वजारोहण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व और देश की आज़ादी में बलिदान देने वाले वीरों की गाथाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी के सचिव/मैनेजर शोएब रज़ा ने वहां पहुंचे सभी गणमान्य मेहमानों को बैज लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के संदेश के साथ सभी का आभार व्यक्त किया। और सोसाइटी के मिशन से सबको अवगत कराया के सोसाइटी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल कॉलेज खोलना ताकि बहा के हर खास ब आम बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके कार्यक्रम में अर्श एकेडमी के स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोसाइटी के प्रमुख सदस्य कमर गनी, तौहीद रज़ा, हाजी फैयाज हुसैन, नदीम रज़ा, नूरशीद हुसैन, एडवोकेट राशिद हुसैन, मुजाहिद रजा, सबीह उद्दीन,पार्षद अब्दुल रसीद, आलिम रजा ,फिरोज बिलाल रज़ा, शादाब रज़ा, उमैर रज़ा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में मिठाई बाटी गई रिपोर्ट खालिदअंसारी यूपी हेड
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

