बरेली/भुता पीएम पर अभद्र टिप्पणी कर कोटेदार के बेटे का वीडियो वायरल, बोल हिंदुओं को नहीं मिलेगा राशन बरेली 24/7News भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता के केसरपुर गांव के कोटेदार के बेटे पर जाति और धर्म के आधार पर राशन न देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। केसरपुर गांव मे बाबू खां की पत्नी मकस

बरेली/भुता पीएम पर अभद्र टिप्पणी कर कोटेदार के बेटे का वीडियो वायरल, बोल हिंदुओं को नहीं मिलेगा राशन बरेली 24/7News
भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता के केसरपुर गांव के कोटेदार के बेटे पर जाति और धर्म के आधार पर राशन न देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। केसरपुर गांव मे बाबू खां की पत्नी मकसूद बानो कोटेदार है। गांव के भगवनसरन ने आरोप लगाया है कि कोटेदार पति बाबू और उनके पुत्र आदिल सरकारी राशन का वितरण जाति और धर्म के आधार पर करते हैं। पीड़ित के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे वह कोटेदार के यहां पॉश मशीन पर अंगूठा लगाकर राशन लेने पहुंचे थे। कोटेदार के पुत्र आदिल और नहील ने उनका अंगूठा लगाने से साफ इनकार कर दिया। आदिल ने उन्हें भद्दी गालियां देते हुए वहां से भगा दिया। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत करने की बात कही तो आरोपी आदिल आग बबूला हो गया। आदिल ने पीड़ित को गालियां देते हुए एक विशेष धर्म के लोगों को सरकारी राशन न बांटने की बात कही और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद भगवन सरन ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो मे आरोपी आदिल कथित तौर पर शिकायत करने पर पीड़ित को तलवार से गर्दन काट देने की धमकी देता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह कथित रूप से एक विशेष समुदाय को सरकारी राशन न देने की बात कहता और अश्लील गालियां देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी करता नजर आ रहा है।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कोटेदार के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर रविंद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की ।
रिपोर्ट एडिटर चीफ बरेली।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

