बरेली 24/7 न्यूज

बरेली आंवला में तीसरे दिन भी नहीं मिला 7 साल का प्रीत; तलाश में तोड़ी गई पुलिया, नाले के पाइप तक खंगाले बरेली में सात वर्षीय मासूम प्रीत का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. तेज बारिश में नाले में बहने की आशंका है.पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड जैसी टीमें लगातार नाले के हर हिस्से में रेस्क्यू ऑ

बरेली आंवला में तीसरे दिन भी नहीं मिला 7 साल का प्रीत; तलाश में तोड़ी गई पुलिया, नाले के पाइप तक खंगाले बरेली में सात वर्षीय मासूम प्रीत का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. तेज बारिश में नाले में बहने की आशंका है.पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड जैसी टीमें लगातार नाले के हर हिस्से में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. परिवार की उम्मीदें टूट रही हैं, पर वे बच्चे की सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं. बरेली के आंवला कस्बे के मोहल्ला खेड़ा से लापता सात वर्षीय मासूम प्रीत का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका. लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद बच्चे का सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है. प्रशासन, पुलिस, SDRF, फ्लड पीएसी, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीमें तीन दिन से लगातार नाले में बच्चे की तलाश करती रहीं. हर गुजरते घंटे के साथ परिवार की उम्मीदें भी टूटती नजर आ रही हैं, लेकिन फिर भी परिजन बच्चे के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं.

बरेली आंवला में तीसरे दिन भी नहीं मिला 7 साल का प्रीत; तलाश में तोड़ी गई पुलिया, नाले के पाइप तक खंगाले बरेली में सात वर्षीय मासूम प्रीत का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. तेज बारिश में नाले में बहने की आशंका है.पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड जैसी टीमें लगातार नाले के हर हिस्से में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. परिवार की उम्मीदें टूट रही हैं, पर वे बच्चे की सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं.

बरेली में तीसरे दिन भी नहीं मिला 7 साल का प्रीत; तलाश में तोड़ी गई पुलिया, नाले के पाइप तक खंगाले लापता मासूम प्रीत का तीसरे दिन भी सुराग नहीं बरेली के आंवला कस्बे के मोहल्ला खेड़ा से लापता सात वर्षीय मासूम प्रीत का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका. लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद बच्चे का सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है. प्रशासन, पुलिस, SDRF, फ्लड पीएसी, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीमें तीन दिन से लगातार नाले में बच्चे की तलाश करती रहीं. हर गुजरते घंटे के साथ परिवार की उम्मीदें भी टूटती नजर आ रही हैं, लेकिन फिर भी परिजन बच्चे के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को तेज बारिश के दौरान सात वर्षीय प्रीत घर के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह छोटी नाली के रास्ते बड़े नाले में बह गया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया, जो अब लगातार तीसरे दिन भी जारी है.

नाले के हर संभावित स्थान पर चल रही तलाश बचाव दलों ने नाले के कई हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया. ADM एफआर संतोष बहादुर सिंह, SDM सुशील कुमार मिश्रा, नगर पालिका चेयरमैन सैय्यद आबिद अली और अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी की. अधिकारियों ने रेस्क्यू टीमों को हर संभावित जगह पर तलाश करने के निर्देश दिए.

तहसील रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बनी पुलिया को जेसीबी मशीन से तोड़कर उसके बड़े पाइप निकाले गए. आशंका थी कि तेज बहाव के कारण बच्चा कहीं पाइप या झाड़ियों में फंसा हो सकता है. इसके बाद स्लैब हटाकर नाले की खुदाई भी कराई गई ताकि कोई हिस्सा बिना जांच के न रह जाए. घंटों तक चले अभियान के बावजूद बच्चे का कोई पता नहीं चल सका.

25 हजार का इनाम, परिवार बेटे की दुआ कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष सैय्यद आबिद अली ने प्रीत को तलाश कर लाने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. वहीं पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना ने पूरे मामले की जानकारी कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को दी. मंत्री ने भी पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. उधर, प्रीत के घर का माहौल बेहद गमगीन है.

पिता नंदराम प्रजापति और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोग हर आने-जाने वाले चेहरे में अपने मासूम की झलक तलाश रहे हैं. प्रीत की मां कई वर्ष पहले ही घर छोड़कर चली गई थीं. ऐसे में पूरा परिवार अब सिर्फ एक उम्मीद के सहारे बैठा है कि किसी तरह उनका मासूम सुरक्षित मिल जाए. सभी बच्चे के जल्द मिलने की दुआ कर रहे हैं.

पूरे कस्बे की नजरें भी अब रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं. वहीं SDM सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि जब तक बच्चे का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा. फ्लड पीएसी, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीमें पूरी सतर्कता के साथ नाले के हर हिस्से की जांच कर रही हैं.

यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव
4 दिन

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*।            *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा
5 दिन

ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए नंदी महाराज, गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कराया उपचार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचोमी अड्डा पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक अज्ञात वाहन ने नंदी महाराज के चारों पैरों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों पैरों से खून बहने लगा और नंद
6 दिन