बरेली 24/7 न्यूज

बरेली। इज्जतनगर में लोन की किश्तें नहीं चुकाने पर टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने मकान पर सील और ताला लगा दिया। कंपनी का आरोप है कि मकान मालिक दंपती ने सील और ताला तोड़कर दोबारा मकान पर कब्जा कर लिया और उसमें रहने लगे। मामले में कंपनी के कलेक्शन मैनेजर ने दंपती और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ

बरेली। इज्जतनगर में लोन की किश्तें नहीं चुकाने पर टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने मकान पर सील और ताला लगा दिया। कंपनी का आरोप है कि मकान मालिक दंपती ने सील और ताला तोड़कर दोबारा मकान पर कब्जा कर लिया और उसमें रहने लगे। मामले में कंपनी के कलेक्शन मैनेजर ने दंपती और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

रहपुरा चौधरी निवासी चांद मियां और उनकी पत्नी कमर जहां ने टाटा कैपिटल से दो अलग-अलग लोन खातों के तहत कुल 46,60,217 रुपये का गृह लोन लिया था। लोन के बदले 128.35 वर्ग मीटर का भूखंड कंपनी के पास बंधक रखा गया था। इसी भूखंड पर बाद में मकान बनाया गया।

किश्तें नहीं चुकाईं तो खाता हुआ NPA कंपनी के मुताबिक दंपती ने लोन की किश्तें नियमित रूप से नहीं चुकाईं। इसके चलते 6 मई 2023 को ऋण खाता NPA घोषित कर दिया गया। इसके बाद कंपनी ने 16 मई 2023 को बकाया रकम जमा करने के लिए नोटिस जारी किया। कंपनी ने मकान का कब्जा लेने के लिए न्यायालय में कार्रवाई की। 26 दिसंबर 2023 को संपत्ति का भौतिक कब्जा लेने का आदेश हुआ। इसके बाद 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस की मौजूदगी में मकान का कब्जा लिया गया। मकान में ताला लगाने के साथ सील कर दिया गया।

23 अगस्त को पहुंचे तो टूटी मिली सील कंपनी के कलेक्शन मैनेजर अमित कुमार के मुताबिक 23 अगस्त 2026 को मकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मकान का ताला और सील टूटी मिली। कंपनी का आरोप है कि चांद मियां और कमर जहां ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर ताला और सील तोड़ी और मकान में दोबारा प्रवेश कर रहने लगे। कंपनी ने इसे अपने कब्जे में हस्तक्षेप बताते हुए कार्रवाई की मांग की। कलेक्शन मैनेजर अमित कुमार ने 2 सितंबर 2026 को इज्जतनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चांद मियां, कमर जहां और अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव
4 दिन

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*।            *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा
5 दिन

ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए नंदी महाराज, गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कराया उपचार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचोमी अड्डा पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक अज्ञात वाहन ने नंदी महाराज के चारों पैरों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों पैरों से खून बहने लगा और नंद
6 दिन