बरेली 24/7 न्यूज

बरेली कॉलेज कर्मचारियों की वार्ता में प्रशासन रहा गैरहाजिर, कर्मचारियों में नाराजगी बरेली। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अस्थाई कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पूर्व निर्धारित तारीख पर उपश्रमायुक्त कार्यालय पहुंचा। कर्मचारियों को करीब

बरेली कॉलेज कर्मचारियों की वार्ता में प्रशासन रहा गैरहाजिर, कर्मचारियों में नाराजगी बरेली। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अस्थाई कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पूर्व निर्धारित तारीख पर उपश्रमायुक्त कार्यालय पहुंचा। कर्मचारियों को करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके बाद सहायक श्रमायुक्त बालगोविंद कार्यालय पहुंचे, लेकिन बरेली कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई प्रतिनिधि वार्ता में शामिल होने नहीं पहुंचा। इस पर सहायक श्रमायुक्त बालगोविंद ने उप प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा से फोन पर वार्ता की। बातचीत में जानकारी मिली कि कॉलेज प्रशासन की ओर से पहले ही एक पत्र भेजा जा चुका है। पत्र मंगाकर पढ़ा गया, जिस पर कर्मचारी नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई। कर्मचारी नेताओं का कहना था कि जब बोनस को वेतन में जोड़ा जा रहा है और कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ का अंशदान भी काटा जा रहा है, लेकिन श्रमिकों को निर्धारित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, तो इसे किस तरह का अनुपालन माना जाए। कर्मचारियों ने वेतन संबंधी दावों पर भी असहमति जताई। उनका कहना था कि कॉलेज प्रशासन अब वेतन बढ़ाए जाने की बात लिख रहा है, जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर में इससे अधिक वेतन दिए जाने की बात लिखित रूप से कही गई थी। कर्मचारियों की मांग पर सहायक श्रमायुक्त ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य को पत्र जारी कर निर्देश दिया कि अगली तारीख 3 सितंबर को प्राचार्य आवश्यक दस्तावेजों और अभिलेखों सहित कार्यालय में उपस्थित हों। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी को भी भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कर्मचारी नेताओं ने निर्णय लिया कि इस मामले को लेकर 31 अगस्त को जिलाधिकारी को पुनः ज्ञापन सौंपा जाएगा। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा और सचिव हरीश मौर्य ने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और जब तक उनकी मांगों का उचित समाधान नहीं होता, वे पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान तेजपाल, पूरनलाल मसीह, दोदराम, रामौतार, धर्मेन्द्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

बारिश, आंधी और जलभराव के बीच भी डटे रहे बिजली कर्मचारी फतेहगंज पूर्वी, बरेली में 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे कर्मचारी, जनता को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश फतेहगंज पूर्वी, बरेली। कोरोना महामारी हो, भीषण बारिश हो, आंधी-तूफान हो, बाढ़ की स्थिति हो या फिर किसी तरह की आपदा—बिजली विभाग क
14 घं.

बरेली: Instagram पर हुआ प्यार, फिर प्रेम विवाह… 22 वर्षीय भावना ने फंदा लगाकर दी जान चार महीने के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता भावना गोस्वामी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली
15 घं.

बरेली बवाल का एक साल: 2006 में ही मिली थी ‘भविष्य में जलने’ की चेतावनी 19 साल पुरानी पुलिस रिपोर्ट में सांप्रदायिक तनाव की आशंका, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल बरेली। 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुए बवाल को आज एक साल पूरा हो गया। घटना के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा खान जेल में हैं और प्रशासन कानून-व्