बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने 14 अगस्त से भूख हड़ताल की दी चेतावनी बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान को लेकर सरकार और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 1

बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने 14 अगस्त से भूख हड़ताल की दी चेतावनी बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान को लेकर सरकार और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 10 अगस्त तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 14 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
बरेली। बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने तीन प्रमुख मांगें उठाईं। पहली मांग के तहत बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की बात कही गई। दूसरी मांग में कॉलेज में वर्षों से कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों का विनियमितीकरण अथवा रिक्त पदों पर समायोजन करने की मांग रखी गई। वहीं तीसरी मांग के रूप में कार्यालय उपश्रमायुक्त, बरेली मंडल के सहायक श्रमायुक्त बाल गोविंद द्वारा 17 जुलाई 2026 को जारी पत्रांक 5332/33/R2026 के आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सरकार और कॉलेज प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

