बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग, कर्मचारी कल्याण सेवा समिति ने सांसद से लगाई गुहार बरेली। श्री छत्रपाल सिंह गंगवार जी, माननीय सांसद, लोकसभा क्षेत्र बरेली के माध्यम से माननीय जिलाधिकारी बरेली को दिए गए पत्र में कर्मचारी कल्याण सेवा समिति, बरेली कॉलेज ने बरेली कॉलेज को के

बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग, कर्मचारी कल्याण सेवा समिति ने सांसद से लगाई गुहार बरेली। श्री छत्रपाल सिंह गंगवार जी, माननीय सांसद, लोकसभा क्षेत्र बरेली के माध्यम से माननीय जिलाधिकारी बरेली को दिए गए पत्र में कर्मचारी कल्याण सेवा समिति, बरेली कॉलेज ने बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई है। समिति ने कहा कि बरेली कॉलेज बरेली उत्तर भारत का एक विशाल महाविद्यालय एवं ऐतिहासिक संस्थान है, जिसे नेक से ए ग्रेड प्राप्त है। संगठन लंबे समय से बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करता आ रहा है। समिति के अनुसार, आंदोलन के बाद बरेली के जनप्रतिनिधि भी इस मांग को लेकर सक्रिय हुए थे। वर्तमान सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सभी अभिलेखों सहित पत्रावली सौंपी थी, जिससे उम्मीद जगी थी कि अब इस दिशा में कोई ठोस समाधान निकलेगा। लेकिन समिति का आरोप है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई समाधान नहीं निकला। समिति ने कहा कि बरेली कॉलेज विगत वर्षों से भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर भी चर्चा में रहा है। समिति का आरोप है कि जिन सचिवों को प्रबंधन समिति में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर मुकदमा लिखा गया, वे न्यायालय से स्थगनादेश लेकर स्वतंत्र होकर महाविद्यालय चला रहे हैं। समिति ने सवाल उठाया कि सरकार और बरेली के जनप्रतिनिधि इस मामले पर चुप क्यों हैं। यदि स्थगनादेश समाप्त नहीं हो रहा है और न ही प्रबंधन समिति चुनाव करा रही है, तो बरेली कॉलेज के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति ने कहा कि यदि बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिल जाता है तो यह केवल बरेली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए सम्मान की बात होगी। समिति ने माननीय सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से अपील की है कि वे इस मांग को बरेली तक सीमित न रखते हुए केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं और बरेली कॉलेज को शीघ्र केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की दिशा में ठोस पहल करें। समिति ने कहा कि बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और बरेली की शैक्षिक पहचान को भी नई ऊंचाई मिलेगी। जितेन्द्र मिश्रा, अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण सेवा समिति, बरेली कॉलेज बरेली
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

