बरेली: गुरु व्यास पूर्णिमा पर नगरिया कला घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी बरेली, फतेहगंज पूर्वी। गुरु व्यास पूर्णिमा के पावन अवसर पर फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के नगरिया कला घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर

बरेली: गुरु व्यास पूर्णिमा पर नगरिया कला घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
बरेली, फतेहगंज पूर्वी। गुरु व्यास पूर्णिमा के पावन अवसर पर फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के नगरिया कला घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करते रहे।
घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गुरु व्यास का स्मरण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर नगरिया कला घाट पर दूर-दूर से आए दुकानदारों ने प्रसाद, पूजा सामग्री, खिलौने, मिठाई एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें लगाईं, जिससे मेले जैसा माहौल देखने को मिला। पूरे दिन घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
गुरु व्यास पूर्णिमा के अवसर पर नगरिया कला घाट पर आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

