बरेली चीफ सेक्रेटरी-डीजीपी कल बरेली में, 5 बड़े एक्शन की तैयारी! चीफ सेक्रेटरी डीजीपी यूपी के चीफ सेक्रेटरी शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण बरेली। उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी-डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) का 30 जुलाई को बरेली दौरा संभावित प्रस्तावित है। इसके लिए स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस महकमे

बरेली संभावित चीफ सेक्रेटरी-डीजीपी कल बरेली में, 5 बड़े एक्शन की तैयारी!
चीफ सेक्रेटरी डीजीपी यूपी के चीफ सेक्रेटरी शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण बरेली। उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी-डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) का 30 जुलाई को बरेली दौरा प्रस्तावित संभावित है। इसके लिए स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस महकमे ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन स्तर से मिली मौखिक सूचना के बाद बरेली मंडल के आला अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।
सावन के पावन महीने और कांवड़ यात्रा के बीच चीफ सेक्रेटरी शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण के औचक समीक्षा दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय की सीधी नजर बरेली पर है और कल की इस महाबैठक में 5 ऐसे चौंकाने वाले एक्शन लिए जा सकते हैं, जो जिले की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था को हिलाकर रख देंगे।
चीफ सेक्रेटरी-डीजीपी की 3 बिंदुओं पर रहेगी पैनी नजर कांवड़ यात्रा रूट का भौतिक सत्यापन : सुरक्षा बलों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और ड्रोन निगरानी की समीक्षा। महिला सुरक्षा और ‘मिशन शक्ति’ : जिले में महिलाओं से जुड़े अपराधों पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पेंडिंग मामलों की जांच। सड़क एवं गड्ढामुक्ति अभियान : शहर और बाईपास की सड़कों की वर्तमान स्थिति तथा ट्रैफिक डायवर्जन का फुलप्रूफ प्लान। कानून-व्यवस्था और अपराधियों पर नकेल की समीक्षा राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री बेहद सख्त हैं। DGP बरेली पुलिस लाइन के सभागार में बरेली मंडल के चारों जिलों (बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर) के कप्तानों और पुलिस अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल क्राइम मीटिंग करेंगे। इस बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर कड़ा मंथन होने किया जा सकता है।
विकास कार्य और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स का स्थलीय निरीक्षण एक तरफ जहां डीजीपी राजीव कृष्ण सुरक्षा का कमान कसेंगें, वहीं दूसरी तरफ मुख्य सचिव बरेली में चल रहे विकास कार्यों का लेखा-जोखा लेंगे। बरेली में चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं, जैसे कि सड़कों का चौड़ीकरण, आधुनिक बस टर्मिनलों का निर्माण, और सौंदर्यीकरण के कार्यों का मुख्य सचिव औचक निरीक्षण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

