बरेली टिसुआ चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मृत्यु, गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कराया अंतिम संस्कार

बरेली टिसुआ चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मृत्यु, गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कराया अंतिम संस्कार
फरीदपुर/बरेली। आज समाजसेवी प्रियांश गंगवार द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिसुआ, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली में एक नंदी महाराज की अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना हो गई, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही गौ रक्षक विकास ठाकुर तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी थाना प्रभारी राजकुमार को दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से जेसीबी भेजी गई तथा दीवान गौतम को मौके पर भेजकर नंदी महाराज के शव को सम्मानपूर्वक उठवाया गया। विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया गया।
गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कहा कि टिसुआ चौराहा, रामपुर कमन और पचौनी अड्डा सहित तहसील फरीदपुर क्षेत्र के कई स्थानों पर आए दिन गोवंश सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इन स्थानों पर गोवंशों की लगातार हो रही मौतें चिंता का विषय हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि आवारा गोवंशों को पकड़कर गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था प्रभावी रूप से नहीं हो रही है और सिर्फ कागजों में खानापूर्ति की जा रही है। कई बार समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
विकास ठाकुर ने प्रशासन से मांग की कि दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां तत्काल प्रभावी व्यवस्था की जाए, आवारा गोवंशों को सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाया जाए और सड़क पर गोवंशों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा कि गोवंशों की सुरक्षा केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर दिखाई देनी चाहिए।
https://youtu.be/qShg8Gdi46w?si=VM_UW7YKjmyL8_G9https://youtu.be/_JdRVGdp97I?si=L_lG2MI748eQUgjS https://youtube.com/watch?v=CMMQyhvQVcU&t=11&feature=shared👍 वीडियो को लाइक करें, 🔄 अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें, 💬 अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। 🔔 बेल आइकन दबाना न भूलें, ताकि बरेली और आसपास की हर बड़ी, सटीक और सबसे तेज खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे। Bareilly 24/7 News – सच की आवाज़, हर खबर सबसे पहले।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

