बरेली: नाबालिग से रेप के आरोपी का पुलिस से सामना, पैर में लगी बुलेट; वारदात के बाद से था फरार बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था. उसने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी. घ

बरेली: नाबालिग से रेप के आरोपी का पुलिस से सामना, पैर में लगी बुलेट; वारदात के बाद से था फरार
बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था. उसने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी. घायल अवस्था में गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध तमंचा मिला है. बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है. आरोपी की पहचान ग्राम पंडरी, समीप बरौर निवासी 27 वर्षीय विमलेश कुमार पुत्र जयपाल के रूप में हुई है. उसके खिलाफ नवाबगंज थाने में 10 अगस्त को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था. वारदात के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जूटी थी. आरोपी पर बकरी चराने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप है.
ग्रेम डेम के पास पुलिस से मुठभेड़, लगी गोली 12 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्रेम डेम के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है. सूचना पर नवाबगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी.
गोली लगने के बाद आरोपी घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है. इसके अलावा उसके पास से 450 रुपये नकद भी मिले हैं. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.
BNS की धारा 70(2) और POCSO एक्ट में केस सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है. उसे अस्पताल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, विमलेश नवाबगंज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 425/26 में वांछित था. उसके खिलाफ BNS की धारा 70(2) और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है.
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

