बरेली पार्क की जमीन पर बुलडोजर चला, हटाया अवैध निर्माण, नोकझोंक मनोज पाल मीडिया रिपोर्ट बरेली। सार्वजनिक पार्क की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में

बरेली पार्क की जमीन पर बुलडोजर चला, हटाया अवैध निर्माण, नोकझोंक मनोज पाल मीडिया रिपोर्ट बरेली। सार्वजनिक पार्क की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। इस दौरान हंगामा, नोकझोंक भी हुई। मोहन नगर में जीआरएम रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी मार्ग पर स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी के पास करीब 500 वर्गमीटर पार्क की जमीन पर महामंडलेश्वर संजीव गौड़ द्वारा कामधेनु गोशाला संचालित की जा रही थी। अवैध निर्माण मामले में न्यायालय के आदेश के बाद बीडीए ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, बीडीए के अधिकारी, कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर मौजूद रही। जीआरएम रोड से स्टेट बैंक कॉलोनी मार्ग तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया, जिससे मौके पर हल्की नोकझोंक की स्थिति बन गई। दूसरे पक्ष और बीडीए व पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। इसी दौरान मोबाइल छीनने की घटना को लेकर हंगामा खड़ा हो गया, जबकि विरोध कर रही एक महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने मौके से पीछे हटाया। हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

