बरेली बिजली के खंभे में उतरे करंट ने छीनी मैकेनिक की जिंदगी, शाही इलाके में पसरा मातम बरेली। जिले के शाही थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली विभाग की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। परतापुर गांव के रहने वाले 34 वर्षीय नंदराम पुत्र राम प्रसाद, जो
बरेली बिजली के खंभे में उतरे करंट ने छीनी मैकेनिक की जिंदगी, शाही इलाके में पसरा मातम
बरेली। जिले के शाही थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली विभाग की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। परतापुर गांव के रहने वाले 34 वर्षीय नंदराम पुत्र राम प्रसाद, जो मिर्जापुर में अपनी मैकेनिक की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे, बीती रात करंट की चपेट में आ गए। रोजाना की तरह दुकान का काम निपटाकर रात करीब 8 बजे वे चौराहे के पास पेशाब करने गए थे। इसी दौरान वहां लगे लोहे के बिजली के खंभे में अचानक उतरे तेज करंट की चपेट में वे आ गए और मौके पर ही तड़पकर गिर पड़े।
ज़्यादा जानें समाचार स्थानीय समाचार हिंसात्मक अपराध अपराध अपराध और न्याय
मृतक के परिजन हादसा होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों और परिजनों ने आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराई और गंभीर अवस्था में नंदराम को तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। नंदराम की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रजनी देवी और तीन छोटे बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना के बाद से ही परतापुर गांव और मिर्जापुर बाजार क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों में जर्जर तारों और खंभों में उतरते करंट को लेकर विद्युत निगम के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय शाही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

