बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान
बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया लुक देने वाले थीम पार्क बनाने की तैयारी शुरू हुई है। प्रमुख चौराहों को भी नए अंदाज में संवारा जाएगा। डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार को बैठक में इन योजनाओं के लिए जमीन तलाशने और पूरा खाका तैयार करने को कहा है।
शहर में कई जगह ऐसी सरकारी जमीन है, जिसका अभी बेहतर इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। अब प्रशासन की नजर ऐसी जमीन पर है। नगर सीलिंग से अतिरिक्त उपलब्ध भूमि की स्थिति देखी जाएगी। साथ ही बरेली विकास प्राधिकरण को पहले दी गई जमीन का भी दोबारा सर्वे होगा। देखा जाएगा कि जमीन कहां है, उसकी मौजूदा स्थिति क्या है और वहां कौन सी योजना सबसे बेहतर तरीके से उतारी जा सकती है। इसके अलावा नौकरी और कामकाज के लिए बरेली में रहने वाली महिलाओं को सुरक्षित आवास देने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। शहर में वर्किंग वुमेन हॉस्टल बनाने की योजना पर काम होगा। डीएम ने बीडीए को इसके लिए ऐसी जमीन तलाशने को कहा है, जहां महिलाओं के आने-जाने के साथ सुरक्षा और दूसरी जरूरी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।
बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, नाम भी अलग और योजना भी खास शहर के आश्रयहीन बुजुर्गों के लिए भी प्रशासन ने नई योजना पर मंथन शुरू किया है। सामान्य वृद्धाश्रम के बजाय इसे दादा-दादी पार्क के रूप में विकसित करने का विचार सामने आया है। इसके लिए उपयुक्त जगह तलाशी जाएगी। योजना जमीन पर उतरी तो बुजुर्गों के रहने के साथ उनके लिए बेहतर माहौल और दूसरी सुविधाओं का इंतजाम किया जा सकेगा। वहीं बरेली के व्यस्त इलाकों में सड़क किनारे खड़े वाहनों और पार्किंग की समस्या किसी से छिपी नहीं है। अब इससे निपटने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी है। हालांकि इसे कहां बनाया जाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। डीएम ने अधिकारियों को ऐसे स्थान की तलाश करने को कहा है, जहां पार्किंग की सबसे ज्यादा जरूरत हो और अधिक से अधिक लोगों को इसका फायदा मिल सके।
चौराहे भी बदलेंगे, शहर को मिलेगा नया और आकर्षक लुक शहर के प्रमुख चौराहों की सूरत भी बदलने की तैयारी है। इनके सौंदर्यीकरण के लिए अलग योजना बनाई जाएगी। कोशिश होगी कि चौराहे केवल ट्रैफिक गुजरने की जगह न रहें, बल्कि उनकी अपनी अलग पहचान भी दिखाई दे। इसके लिए डिजाइन और सौंदर्यीकरण की संभावनाओं पर काम किया जाएगा। बरेली में पार्कों को भी नए अंदाज में विकसित करने की योजना है। रामायण वाटिका की तर्ज पर अलग-अलग थीम पर आधारित पार्क तैयार करने का खाका बनाने को कहा गया है। यानी आने वाले समय में शहर के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे पार्क दिखाई दे सकते हैं, जिनकी हरियाली के साथ अपनी अलग थीम और पहचान होगी।
DM ने अफसरों से कहा- कागज नहीं, तैयार करें काम की योजना कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने शहर के विकास, खाली जमीन के इस्तेमाल और नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया। अब संबंधित विभागों को योजनाओं के लिए जमीन और उनकी उपयोगिता का आकलन कर आगे की कार्ययोजना तैयार करनी है। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, बीडीए के संयुक्त सचिव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

