बरेली में हाई लेवल अलर्ट: आज पहुंचे चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी, कानून-व्यवस्था पर होगी अहम समीक्षा बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (Chief Secretary) और पुलिस महानिदेशक (DGP) आज बरेली के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सर्किट हाउस में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं

बरेली में हाई लेवल अलर्ट: आज पहुंचे चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी, कानून-व्यवस्था पर होगी अहम समीक्षा बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (Chief Secretary) और पुलिस महानिदेशक (DGP) आज बरेली के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सर्किट हाउस में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तथा अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। अधिकारियों से विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। मुख्य सचिव और डीजीपी का यह दौरा प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर रहेगा। इस हाई प्रोफाइल बैठक पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। दौरे के दौरान लिए गए निर्णय आगामी दिनों में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें

बारिश, आंधी और जलभराव के बीच भी डटे रहे बिजली कर्मचारी फतेहगंज पूर्वी, बरेली में 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे कर्मचारी, जनता को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश फतेहगंज पूर्वी, बरेली। कोरोना महामारी हो, भीषण बारिश हो, आंधी-तूफान हो, बाढ़ की स्थिति हो या फिर किसी तरह की आपदा—बिजली विभाग क

बरेली: Instagram पर हुआ प्यार, फिर प्रेम विवाह… 22 वर्षीय भावना ने फंदा लगाकर दी जान चार महीने के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता भावना गोस्वामी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

