बरेली 24/7 न्यूज

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा

बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले से महकमे में हलचल मच गई है।

रिजर्व पुलिस लाइंस से सीधे थानों में भेजे गए दरोगा फेरबदल में रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात कई दरोगाओं को अलग-अलग थानों में भेजा गया है। संजय कुमार को शीशगढ़, सचिन चौधरी को इज्जतनगर, शुभम चौधरी को फतेहगंज पूर्वी, सुनील तोमर को मीरगंज और शुभम सोम को प्रेमनगर भेजा गया है। चंद्रपाल सिंह को फतेहगंज पूर्वी, हरीश चंद शर्मा को शेरगढ़, मनोज कुमार को फरीदपुर, मुकेश कुमार और सुमित कुमार को आंवला भेजा गया है। मनीष कुमार को थाना अलीगंज में वरिष्ठ दरोगा और रोहन राणा को भुता में तैनाती मिली है।

चौकी चौराहा से नकटिया तक बदले प्रभारी चौकी प्रभारियों के स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया गया है। रविराज पावड़िया को चौकी चौराहा से थाना कोतवाली भेजा गया है, जबकि विजय कुमार को कोतवाली से चौकी चौराहा का प्रभारी बनाया गया है। रोहित तोमर को नकटिया से बिहारीपुर और धीरेन्द्र सिंह को सरदारनगर से नकटिया चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। गौरव कुमार को बल्लिया से सरदारनगर और नरेंद्र शर्मा को थाना शेरगढ़ से बल्लिया चौकी भेजा गया है। वहीं अमरजीत सिंह को कर्मचारी नगर से बभिया और दीपक वर्मा को रिजर्व पुलिस लाइंस से कर्मचारी नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है।

लाल फाटक, रामगंगा और गैनी चौकी में भी बदलाव मुकेश कुमार को रिजर्व पुलिस लाइंस से लाल फाटक चौकी प्रभारी बनाया गया है। ब्रजेन्द्र कुमार को लाल फाटक से बड़ा गांव चौकी और मनोज कुमार को बड़ा गांव से रिजर्व पुलिस लाइंस भेजा गया है। नितिन शिरीष को मीरगंज से रामगंगा चौकी, प्रसून कुमार को रामगंगा से गैनी चौकी और सुरजीत को गैनी से थाना शाही भेजा गया है। पवन कृष्ण को किला से परसाखेड़ा चौकी, अमित कुमार को शाही से लभारी और सूरजपाल सिंह को लभारी से थाना शाही भेजा गया है।

ग्रामीण इलाकों में भी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी बदली उज्जवल गंभीर को रिजर्व पुलिस लाइंस से आंवला की कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। ऋषि मित्र को बेवल बसंतपुर चौकी से थाना भुता और रामवीर राठी को रिजर्व पुलिस लाइंस से बेवल बसंतपुर चौकी भेजा गया है। प्रवीण शर्मा को शाही से बंजरिया चौकी शीशगढ़ और सुरेंद्र सिंह को बंजरिया से मानपुर चौकी भेजा गया है। राजेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइंस से कैंट, सतीश कुमार को शाही से विशारतगंज और अनिल कुमार को शाही से फतेहगंज पूर्वी भेजा गया है।

कोतवाली और जिला अस्पताल चौकी की भी बदली जिम्मेदारी जिला अस्पताल चौकी के प्रभारी राजेंद्र सिंह को थाना सिरौली भेजा गया है। उनकी जगह अशोक कुमार को जिला अस्पताल चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा गौरव कुमार को इज्जतनगर, पवन कुमार और अक्षय सिवाच को कोतवाली, नितिन कुमार को बारादरी और विपिन कुमार को भोजीपुरा भेजा गया है। प्रमोद राघव को न्यायालय सुरक्षा, सिद्धार्थ गोस्वामी को क्योलड़िया, अभिषेक कुमार शर्मा को किला और वीरेंद्र प्रताप सिंह को बिथरीचैनपुर में वरिष्ठ दरोगा की जिम्मेदारी मिली है।

महिला दरोगाओं की भी बदली तैनाती महिला दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। साक्षी को कैंट, विमलेश सिंह को सीबीगंज और पुष्पांजलि शिशौदिया को प्रेमनगर भेजा गया है। अंजना पाल को वन स्टॉप सेंटर-2.0, यशोदा रानी को परिवार परामर्श केंद्र परसाखेड़ा और अनीशा कुमारी को बहेड़ी भेजा गया है। गीता शर्मा को महिला थाने में वरिष्ठ दरोगा की जिम्मेदारी मिली है। मुरारी लाल को बहेड़ी, सतीश बाबू को बारादरी और मुन्ना सिंह को महिला थाना भेजा गया है। अमरीश शर्मा को आंवला से शेरगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

आज ही नई जगह पहुंचने के निर्देश एसएसपी ने तबादला किए गए सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती वाली जगह पर रवाना होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नई तैनाती की अनुपालन आख्या भी गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है। एक साथ 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले जाने से बरेली पुलिस में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव
4 दिन

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*।            *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा
5 दिन

ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए नंदी महाराज, गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कराया उपचार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचोमी अड्डा पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक अज्ञात वाहन ने नंदी महाराज के चारों पैरों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों पैरों से खून बहने लगा और नंद
6 दिन