बरेली: सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्ष यासमीन जहां ने नगर निगम प्रशासन से शहर के सभी शिव मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने और मंदिरों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की है। यासमीन जहां ने कहा कि सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान बड

बरेली: सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्ष यासमीन जहां ने नगर निगम प्रशासन से शहर के सभी शिव मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने और मंदिरों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की है। यासमीन जहां ने कहा कि सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसरों और आसपास गंदगी, कूड़े के ढेर, जाम नालियां तथा टूटी सड़कें श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनती हैं। उन्होंने नगर निगम से सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों के आसपास नियमित सफाई, समय पर कूड़ा उठाने, सड़कों की मरम्मत और आवश्यक स्थानों पर रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर की छवि भी बेहतर होगी। समिति प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को मंदिरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी करेगी। समिति ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन को लिखित ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है। यासमीन जहां ने उम्मीद जताई कि प्रशासन कांवड़ यात्रा से पहले आवश्यक कदम उठाकर श्रद्धालुओं के लिए सुगम और स्वच्छ व्यवस्था सुनिश्चित करेगा
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

