बरेली से बहेड़ी जाते समय सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर सड़क हादसे में गंभीर घायल बरेली से बहेड़ी मंडी स्थित कार्यालय जा रहे खाद्य एवं रसद विभाग में एएमओ पद पर तैनात सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर सुबोध यादव शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनकी कार

बरेली से बहेड़ी जाते समय सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर सड़क हादसे में गंभीर घायल बरेली से बहेड़ी मंडी स्थित कार्यालय जा रहे खाद्य एवं रसद विभाग में एएमओ पद पर तैनात सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर सुबोध यादव शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनकी कार की पहले एक मोटरसाइकिल से टक्कर हुई, जिससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सीट पर बैठे सुबोध यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में चिंता की लहर दौड़ गई। विभागीय अधिकारियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए जाम बाजार क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात को सामान्य कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

