बरेली: IAS ज्ञानेंद्र गंगवार की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने साधी चुप्पी बरेली/नवाबगंज। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की वेटनरी ऑफिसर परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में CID ने कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया है। ज्ञानेंद्र गंगवार बरेली के नवाबगंज

बरेली: IAS ज्ञानेंद्र गंगवार की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने साधी चुप्पी बरेली/नवाबगंज। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की वेटनरी ऑफिसर परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में CID ने कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया है। ज्ञानेंद्र गंगवार बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के हिमकरपुर चमरौआ गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद उनके पैतृक घर पर परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। ग्रामीण भी मामले पर बोलने से बचते नजर आए। इससे पहले 23 अगस्त को ED ने उनके पैतृक घर पर छापा मारकर दिनभर जांच की थी। ज्ञानेंद्र गंगवार 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में कर्नाटक के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में MSME निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

