बरेली 24/7 न्यूज

बारिश में बढ़ा सांपों का खतरा: घर में सो रही युवती और खेत में काम कर रहे किसान को डसा, जिला अस्पताल में भर्ती बरेली। बारिश के मौसम में सांपों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के डसने की दो घटनाएं सामने आई हैं। हाफिजगंज में घर के अंदर सो रही युवती को सांप ने डस लिया, जबक

बारिश में बढ़ा सांपों का खतरा: घर में सो रही युवती और खेत में काम कर रहे किसान को डसा, जिला अस्पताल में भर्ती

बरेली। बारिश के मौसम में सांपों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के डसने की दो घटनाएं सामने आई हैं। हाफिजगंज में घर के अंदर सो रही युवती को सांप ने डस लिया, जबकि मीरगंज में धान के खेत में घास साफ कर रहे किसान को सांप ने अपना शिकार बनाया। दोनों की हालत बिगड़ने पर इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आधी रात घर में सो रही रुचि को सांप ने डसा पहली घटना हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बीसी रमपुरा की है। शनिवार रात करीब एक बजे 18 वर्षीय रुचि घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसके हाथ में डस लिया। तेज दर्द होने पर रुचि की चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे तो घटना की जानकारी हुई। परिजन आनन-फानन में रुचि को हाफिजगंज के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

धान के खेत में किसान कल्लू राम को सांप ने बनाया शिकार दूसरी घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गुगई में रविवार सुबह हुई। गांव निवासी 45 वर्षीय कल्लू राम पुत्र डोरी लाल अपने खेत में धान की फसल के बीच उगी घास साफ कर रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के डसते ही किसान घबरा गए, लेकिन किसी तरह खेत से बाहर निकले और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग तत्काल उन्हें मीरगंज के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बारिश में खेत-खलिहान और घरों के आसपास बढ़ जाता है खतरा बरसात के दिनों में खेतों, झाड़ियों और जलभराव वाले इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। रात में अंधेरे स्थानों पर जाने से पहले रोशनी का इस्तेमाल करना और खेतों में काम करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, ताकि समय पर चिकित्सकीय उपचार मिल सके।

यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव
4 दिन

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*।            *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा
5 दिन

ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए नंदी महाराज, गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कराया उपचार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचोमी अड्डा पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक अज्ञात वाहन ने नंदी महाराज के चारों पैरों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों पैरों से खून बहने लगा और नंद
6 दिन