बरेली 24/7 न्यूज

मानपुर त्रिलोक में खड़ंजे की समस्या से ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने में बच्चों को हो रही दिक्कत रिपोर्ट विकास ठाकुर ब्यूरो चीफ बरेली बरेली फरीदपुर। तहसील फरीदपुर क्षेत्र के मानपुर त्रिलोक गांव में खड़ंजा न डलने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते की बदहाल स्थिति

मानपुर त्रिलोक में खड़ंजे की समस्या से ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने में बच्चों को हो रही दिक्कत

रिपोर्ट विकास ठाकुर ब्यूरो चीफ बरेली

बरेली फरीदपुर। तहसील फरीदपुर क्षेत्र के मानपुर त्रिलोक गांव में खड़ंजा न डलने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते की बदहाल स्थिति का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई वर्षों से खड़ंजे की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार जिला अधिकारी बरेली और उपजिलाधिकारी फरीदपुर से शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और ग्राम पंचायत से जुड़े जिम्मेदारों से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि शिकायत का निस्तारण मौके पर समस्या का समाधान किए बिना ही कर दिया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकार आईजीआरएस के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान का दावा करती है, लेकिन मानपुर त्रिलोक में जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि संबंधित पंचायत कर्मियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो कई बार फोन नहीं उठाया जाता या मीटिंग में होने की बात कहकर फोन काट दिया जाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जिला अधिकारी कार्यालय, बरेली में धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर मानपुर त्रिलोक की इस समस्या की जिम्मेदारी किसकी है—प्रशासन की, ग्राम पंचायत की या उन जिम्मेदार लोगों की जो सरकारी व्यवस्था में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बैठे हैं? शिकायत करने वालों में पूर्व प्रधान जगदीश, अवनीश यादव, सुभाष, कैलाश, प्रवेश, शिशुपाल, अमरीश सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मौके पर जांच कराकर जल्द से जल्द खड़ंजे का निर्माण कराए, ताकि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें

बारिश, आंधी और जलभराव के बीच भी डटे रहे बिजली कर्मचारी फतेहगंज पूर्वी, बरेली में 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे कर्मचारी, जनता को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश फतेहगंज पूर्वी, बरेली। कोरोना महामारी हो, भीषण बारिश हो, आंधी-तूफान हो, बाढ़ की स्थिति हो या फिर किसी तरह की आपदा—बिजली विभाग क
15 घं.

बरेली: Instagram पर हुआ प्यार, फिर प्रेम विवाह… 22 वर्षीय भावना ने फंदा लगाकर दी जान चार महीने के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता भावना गोस्वामी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली
16 घं.

बरेली बवाल का एक साल: 2006 में ही मिली थी ‘भविष्य में जलने’ की चेतावनी 19 साल पुरानी पुलिस रिपोर्ट में सांप्रदायिक तनाव की आशंका, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल बरेली। 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुए बवाल को आज एक साल पूरा हो गया। घटना के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा खान जेल में हैं और प्रशासन कानून-व्