बरेली 24/7 न्यूज

शटडाउन के बावजूद ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा युवक करंट की चपेट में आया, मौत,करंट लगते ही लपटों में घिरा लाइनमैन, इलाज के दौरान फरीदपुर सीएचसी में तोड़ा दम; परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप फतेहगंज पूर्वी। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में गांव के किनारे जियो टावर के पास रखे ट्रांसफार्म

शटडाउन के बावजूद ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा युवक करंट की चपेट में आया, मौत,करंट लगते ही लपटों में घिरा लाइनमैन, इलाज के दौरान फरीदपुर सीएचसी में तोड़ा दम; परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

फतेहगंज पूर्वी। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में गांव के किनारे जियो टावर के पास रखे ट्रांसफार्मर पर बिजली का काम कर रहा युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसके शरीर में आग की लपटें उठने लगीं। यह देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए फरीदपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। भगवानपुर कुंदन निवड़िया निवासी पंकज मिश्रा पुत्र रामसरन मिश्रा बिजली का काम कर रहे थे। परिजनों के अनुसार पंकज करीब 20 वर्षों से बिजली विभाग में काम कर रहे थे और लाइन से संबंधित कार्य देखते थे। उनके दो बेटे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंकज ट्रांसफार्मर के पास बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही उनके शरीर में आग की लपटें उठने लगीं। हादसा देख ग्रामीण घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें वहां से हटाया और उपचार के लिए फरीदपुर सीएचसी ले गए। हालांकि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पंकज के स्वजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शटडाउन होने के बावजूद बिजली का करंट कैसे पहुंचा, इसकी जांच होनी चाहिए। परिजनों का आरोप है कि विभागीय स्तर पर लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से पंकज की जान चली गई।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के लाइनमैन, जेई और एसडीओ भी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और दोनों बच्चों को ढांढस बंधाया। सूत्रों के अनुसार, विभागीय अधिकारियों ने परिवार को मुआवजा दिलाने की बात भी कही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अधिकारी के बयान और विभागीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एसडीओ संजीव गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि पंकज के संबंध में प्रारंभिक जानकारी में उन्हें कूली के रूप में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी हाल ही में प्रभार संभाला है। उनके अनुसार, मौके पर शटडाउन नहीं लिया गया था। घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। वहीं परिवार ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें

बारिश, आंधी और जलभराव के बीच भी डटे रहे बिजली कर्मचारी फतेहगंज पूर्वी, बरेली में 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे कर्मचारी, जनता को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश फतेहगंज पूर्वी, बरेली। कोरोना महामारी हो, भीषण बारिश हो, आंधी-तूफान हो, बाढ़ की स्थिति हो या फिर किसी तरह की आपदा—बिजली विभाग क
14 घं.

बरेली: Instagram पर हुआ प्यार, फिर प्रेम विवाह… 22 वर्षीय भावना ने फंदा लगाकर दी जान चार महीने के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता भावना गोस्वामी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली
15 घं.

बरेली बवाल का एक साल: 2006 में ही मिली थी ‘भविष्य में जलने’ की चेतावनी 19 साल पुरानी पुलिस रिपोर्ट में सांप्रदायिक तनाव की आशंका, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल बरेली। 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुए बवाल को आज एक साल पूरा हो गया। घटना के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा खान जेल में हैं और प्रशासन कानून-व्