शेरपुर कला रेलवे ओवरब्रिज पर आर-पार की जंग, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी पूरनपुर क्षेत्र के शेरपुर कला में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि वे विकास कार्यों के वि

शेरपुर कला रेलवे ओवरब्रिज पर आर-पार की जंग, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी पूरनपुर क्षेत्र के शेरपुर कला में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन ऐसा कोई भी निर्माण स्वीकार नहीं करेंगे जिससे छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट आए। बैठक में व्यापारियों ने एकजुट होकर कहा कि यदि मौजूदा डिज़ाइन से दुकानों को नुकसान पहुंचा तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि ओवरब्रिज का डिज़ाइन संशोधित कर उसकी चौड़ाई कम की जाए, ताकि दुकानों को सुरक्षित रखा जा सके और व्यापार प्रभावित न हो। प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने कहा कि ट्रैफिक दबाव को देखते हुए ओवरब्रिज आवश्यक है, लेकिन व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। वहीं जिला अध्यक्ष शैली अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में पहुंचे पूरनपुर विधायक ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यापारी की दुकान नहीं टूटने दी जाएगी और उनकी रोजी-रोटी पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने इस मुद्दे को शासन स्तर पर उठाने का भी आश्वासन दिया। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी और युवा मौजूद रहे तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें

बारिश, आंधी और जलभराव के बीच भी डटे रहे बिजली कर्मचारी फतेहगंज पूर्वी, बरेली में 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे कर्मचारी, जनता को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश फतेहगंज पूर्वी, बरेली। कोरोना महामारी हो, भीषण बारिश हो, आंधी-तूफान हो, बाढ़ की स्थिति हो या फिर किसी तरह की आपदा—बिजली विभाग क

बरेली: Instagram पर हुआ प्यार, फिर प्रेम विवाह… 22 वर्षीय भावना ने फंदा लगाकर दी जान चार महीने के मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय विवाहिता भावना गोस्वामी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

