*सुभाष लोधी बने राष्ट्रीय सेवा संघ के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष; स्वामी दर्शन भारती जी ने सर्किट हाउस में किया सम्मानित* बरेली: राष्ट्रीय सेवा संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए सुभाष लोधी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की 'अष्टनाथ परिक्रमा प्रवास' के दौरान बरेली सर्किट हा

*सुभाष लोधी बने राष्ट्रीय सेवा संघ के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष; स्वामी दर्शन भारती जी ने सर्किट हाउस में किया सम्मानित*
बरेली: राष्ट्रीय सेवा संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए सुभाष लोधी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की 'अष्टनाथ परिक्रमा प्रवास' के दौरान बरेली सर्किट हाउस पहुंचे राष्ट्रीय सेवा संघ के मुख्य संरक्षक स्वामी दर्शन भारती जी ने प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया बस सर्किट हाउस में आज सुभाष लोधी को संगठन का पारंपरिक गमछा पहनाकर विधिवत दायित्व सौंपा और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्वामी दर्शन भारती जी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रनिष्ठा ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुभाष लोधी के नेतृत्व में संगठन का युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों और राष्ट्रहित के संकल्पों को नई गति देगा। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष लोधी ने कहा, "राष्ट्रीय सेवा संघ के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। युवाओं को राष्ट्र सेवा से जोड़ना और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।"
कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु जोशी, उत्तर प्रदेश महामंत्री सोनू ठाकुर, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पाठक सहित कई प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने सुभाष लोधी को इस नए दायित्व के लिए बधाई दी।
जारीकर्ता: मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सेवा संघ
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

