सावन का सोमवार: बरेली के नाथ मंदिरों में लगी शिवभक्तों की कतार, गंगाजल से किया भोलेनाथ का अभिषेक सावन के दूसरे सोमवार को बरेली के नाथ मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। आधी रात से ही कांवड़िए जुटने लगे थे। सभी नाथ मंदिरों में लंबी कतारें दिखीं। सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। सावन माह के

सावन का सोमवार: बरेली के नाथ मंदिरों में लगी शिवभक्तों की कतार, गंगाजल से किया भोलेनाथ का अभिषेक
सावन के दूसरे सोमवार को बरेली के नाथ मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। आधी रात से ही कांवड़िए जुटने लगे थे। सभी नाथ मंदिरों में लंबी कतारें दिखीं। सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। सावन माह के दूसरे सोमवार को बरेली के नाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हरिद्वार और कछला घाट से गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए। प्रमुथ शिवालयों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
आधी रात के बाद से ही नाथ मंदिरों के बाहर कांवड़िये जुटने लगे थे। त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ और पशुपति नाथ मंदिरों में शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मढ़ीनाथ, वनखंडीनाथ, अलखनाथ और तपेश्वरनाथ मंदिरों में भी भारी भीड़ देखी गई। शहर से लेकर देहात तक सड़कों पर कांवड़ियों का रेला दिखाई दिया। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।
एसएसपी अनुराग आर्य ने आधी रात को चौबारी रामगंगा घाट पहुंचकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने देवचरा और भमोरा होते हुए बदायूं सीमा तक सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। रात तीन बजे एसपी सिटी ने शहर के प्रमुख नाथ मंदिरों में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ एसपी यातायात अकमल खान भी उपस्थित थे। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा वनखंडीनाथ मंदिर कछला घाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का रविवार को शहर में स्वागत किया गया। श्री बाबा वनखंडी नाथ मंदिर पहुंचने पर पुष्प वर्षा और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन हुआ। जोगी नवादा से बृहस्पतिवार को रवाना हुआ यह जत्था रविवार को मंदिर पहुंचा। यह यात्रा महंत सतीश राठौर और राजेश राठौर के नेतृत्व में कछला धाम के लिए निकली थी। मंदिर समिति ने सभी शिवभक्तों के लिए रात्रि भोजन, ठहरने के लिए टेंट और बिस्तर की व्यवस्था की
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

