2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सोनम ग्वाल ने किया जनसंपर्क संजय पाठक और कामराज मिश्रा की मौजूदगी रही प्रमुख, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह फतेहगंज पूर्वी। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। विधानसभा फरीदपुर से भाजपा का टिकट पाने वालों की कतार लगातार लंबी होती

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सोनम ग्वाल ने किया जनसंपर्क संजय पाठक और कामराज मिश्रा की मौजूदगी रही प्रमुख, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह फतेहगंज पूर्वी। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। विधानसभा फरीदपुर से भाजपा का टिकट पाने वालों की कतार लगातार लंबी होती जा रही है। संभावित प्रत्याशी क्षेत्र में भ्रमण कर जनसंपर्क के जरिए अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने आज फतेहगंज पूर्वी नगर में कई स्थानों पर भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर संवाद किया और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में चेयरमैन संजय पाठक की मौजूदगी विशेष रूप से चर्चा में रही। वहीं कामराज मिश्रा ने भी सक्रिय रूप से लोगों से संपर्क करते हुए कार्यक्रम को मजबूती प्रदान की। दोनों नेताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता डॉ. यशपाल सिंह रामू, चेयरमैन संजय पाठक, कामराज मिश्रा, पवन राज मिश्रा समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*। *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा

