बरेली 24/7 न्यूज

Bareilly News: गोशाला में घुसकर केयरटेकरों को पीटा, रंगदारी मांगी, हिस्ट्रीशीटर समेत कई पर FIR बरेली। शाही थाना क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित अस्थायी गोशाला में जबरन घुसकर कर्मचारियों से मारपीट और हर महीने 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान के पति सोमपाल की शिकायत पर

Bareilly News: गोशाला में घुसकर केयरटेकरों को पीटा, रंगदारी मांगी, हिस्ट्रीशीटर समेत कई पर FIR

बरेली। शाही थाना क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित अस्थायी गोशाला में जबरन घुसकर कर्मचारियों से मारपीट और हर महीने 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान के पति सोमपाल की शिकायत पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर हेमंत गंगवार समेत चार नामजद और आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गोशाला में घुसने से रोका तो केयरटेकरों को पीटा सोमपाल ने पुलिस को बताया कि पांच जून 2026 को हेमंत गंगवार अपने साथियों के साथ गोशाला पहुंचा और जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया। वहां मौजूद केयरटेकर महेश पाल, कमलेश और भानु प्रताप ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

वीडियो बनाकर पांच गायों की मौत का लगाया आरोप आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने गोशाला का वीडियो बनाया और उसे अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद जिला बरेली नाम के ग्रुप पर साझा कर दिया। वीडियो के माध्यम से गोशाला में पांच गायों की मौत होने का दावा किया गया। सोमपाल का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह गलत था और इससे ग्राम पंचायत तथा गोशाला की छवि खराब करने की कोशिश की गई।

अधिकारियों की जांच में नहीं मिली किसी गाय की मौत मामले की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार मीरगंज और शाही के पशु चिकित्सक ने गोशाला का निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी गाय की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि झूठा वीडियो दबाव बनाने और रंगदारी वसूलने के लिए प्रसारित किया गया था।

हर महीने 10 हजार नहीं देने पर फंसाने की धमकी प्रधान के पति का आरोप है कि हेमंत गंगवार और उसके साथी हर महीने 10 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रुपये नहीं देने पर गोशाला संचालकों और कर्मचारियों को झूठे मामलों में फंसाने तथा बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी।

चार नामजद, आठ-दस अज्ञात लोगों पर मुकदमा शाही पुलिस ने सोमपाल की तहरीर पर हेमंत गंगवार, जितेंद्र, आकाश और राकेश समेत आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों से जुड़े वीडियो, घटनास्थल और दूसरे साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

खुद को गोरक्षा परिषद का पदाधिकारी बताकर गांठता था रौब आरोप है कि हेमंत गंगवार खुद को अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद का पदाधिकारी और हिंदूवादी नेता बताकर अधिकारियों के सामने प्रभाव जमाता था। वह अपनी जान को खतरा बताते हुए पांच-छह बार पुलिस गनर उपलब्ध कराने की मांग भी कर चुका है। बताया गया है कि करीब एक वर्ष पहले उसने विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की धमकी भी दी थी।

बरेली-रामपुर में दर्ज हैं 12 से अधिक मुकदमे पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ बरेली तथा रामपुर में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। शाही थाने में रंगदारी के दो मुकदमे पहले से दर्ज बताए गए हैं। इनमें से एक मामले में पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। आठ सितंबर को एक युवती ने भी हेमंत गंगवार के खिलाफ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

एसएसपी बोले-की जाएगी गैंगस्टर की कार्रवाई एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ग्राम प्रधान के पति की तहरीर पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास देखते हुए उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी में विद्युत चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं पर 138-बी के तहत कार्रवाई फतेहगंज पूर्वी। विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा फतेहगंज पूर्वी एवं बिलपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों एव
4 दिन

*40 वां विशाल दुर्गा जागरण माता रानी का सजाया भव्य दरबार कलाकारों एक से एक बढ़कर भजनों कि दी प्रस्तुति*।            *फरीदपुर।*( बरेली ) ग्राम सिसैया मगनपुर में देवी मंदिर पर 40 वां विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। बर्षौ से दुर्गा जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा माता के दरबा
5 दिन

ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए नंदी महाराज, गौ रक्षक विकास ठाकुर ने कराया उपचार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचोमी अड्डा पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक अज्ञात वाहन ने नंदी महाराज के चारों पैरों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों पैरों से खून बहने लगा और नंद
6 दिन