बरेली 24/7 न्यूज

अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, फतेहगंज पूर्वी पुलिस की कार्रवाई बरेली। जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ

अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, फतेहगंज पूर्वी पुलिस की कार्रवाई

बरेली। जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 377/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 2 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह, मुख्य आरक्षी पवन कुमार एवं कांस्टेबल आकाश कुमार क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हनुमान मूर्ति के पास मुखबिर से सूचना मिली कि शब्बीर भट्टे से उचसिया गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सलीम पुत्र गप्पू, निवासी मोहल्ला कस्यावान, कस्बा एवं थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली, उम्र लगभग 32 वर्ष बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फतेहगंज पूर्वी में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।

पूछताछ में क्या बताया

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अधिक पढ़ा-लिखा नहीं है और भैंसों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। उसके अनुसार मोहल्ले के कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था। उसने यह भी बताया कि उसने यह तमंचा काफी समय पहले एक अज्ञात राहगीर से खरीदा था, जिसका नाम और पता उसे नहीं मालूम।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें कोविड नियमों के उल्लंघन तथा एनडीपीएस एक्ट का मामला शामिल है। अब उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह, मुख्य आरक्षी पवन कुमार एवं कांस्टेबल आकाश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#

यह भी पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप  घर में घुसकर वारदात का आरोप, पायल लूटकर फरार होने की भी शिकायत; धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार  सीतापुर। पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पिसावा में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने गांव के ही चार लोगों
12 दिन

AI से महिला की फोटो से आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा,फोन कर धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।  फतेहगंज पूर्वी। सोशल मीडिया से एक महिला की फोटो लेकर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारि
13 दिन

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार।  बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह
14 दिन